{"_id":"6405f11d4499cb410c0e1534","slug":"chhattisgath-police-tightened-security-on-holi-in-gpm-and-narayanpur-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर पुलिस की सख्ती: जगह-जगह बनाए गए चेक पोस्ट, शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी, गांवों में भी मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर पुलिस की सख्ती: जगह-जगह बनाए गए चेक पोस्ट, शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी, गांवों में भी मुनादी
Mon, 06 Mar 2023 07:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/नारायणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/नारायणपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 06 Mar 2023 07:26 PM IST
सार
शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। असामाजिक तत्व के लोग जिनसे शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, उनकी पहचान कर निगाह रखी जा रही है। जिले के होटल, लॉज, ढाबों की भी जांच में लिया गया है। यहां आने-जाने और रुकने वाले लोगों के कारणों की भी तस्दीक की जा रही है।
विज्ञापन
नारायणपुर में सड़क पर गश्त करते पुलिस के जवान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में होली को देखते हुए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। किसी भी तरह के हुड़दंग और अपराध को रोकने के लिए पुलिस अभी से सक्रिय हो गई है। इसके लिए जगह-जगह चेकपोस्ट बनाए गए हैं। ब्रेथ एनलाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जा रही है। सड़क पर भी पुलिस की पैदल पेट्रोलिंग जारी है। यहां तक कि गांवों में भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुनादी कराई गई है।
विज्ञापन
बस्तर के नारायणपुर में पुलिस लगातार गश्त पर है। संवेदनशील इलाका होने के कारण त्योहार पर पुलिस अलर्ट मोड पर है। सभी थानों में शांति समितियों की बैठक कर शांति व्यवस्था के लिए समझाया जा रहा है। जिले में प्रवेश करने व बाहर जाने वाले मार्ग व सभी थानों में मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही जिले में आने वाले यात्रियों एवं सामानों की भी चेकिंग किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी पुलिस अलर्ट पर है। होली के त्योहार को देखते हुए थानों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग कर सड़को पर उत्पात मचाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने और उनकी गाडियां जप्त करने का निर्देश दिए गए हैं। अलग-अलग इलाकों और गांव भ्रमण कर नागरिकों, ग्रामीणों को शांति व साहोर्द्र पूर्ण वातावरण में होली त्यौहार मनाने समझाइश दी गई। मुनादी कर सुरक्षित तरीके से होली मनाने की भी समझाइश दी गई।
विज्ञापन
तीन सवारी वाहन ना चलाने, नशे से दूर रहने और नशा करके वाहन न चलाने, हेलमेट का प्रयोग करने को कहा गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों वह नगरी क्षेत्रों में भी प्रतिदिन पुलिस बल द्वारा विजिबल पुलिसिंग के तहत पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त असामाजिक तत्वों गुंडे बदमाश तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।