फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh Youth Congress released poster of season-3 of 'Young India Bol' in Bijapur

Bijapur: युवा कांग्रेस ने किया 'यंग इंडिया बोल' के सीजन-3 के पोस्टर का विमोचन, युवाओं को प्रदान करेंगे मंच

Sun, 09 Apr 2023 08:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Apr 2023 08:12 PM IST
सार

युवा कांग्रेस देश के युवाओं को बोलने का मंच प्रदान कर रही हैं। आम और सामान्य परिवार के युवाओं को राजनीति से जोड़कर सहभागी लोकतंत्र को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य हैं। 

विज्ञापन
chhattisgarh Youth Congress released poster of season-3 of 'Young India Bol' in Bijapur
पोस्टर का विमोचन करते युवा कांग्रेस नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को युवा कांग्रेस ने यंग इंडिया के बोल सीजन-3 प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। यंग इंडिया के बोल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से शुरू किया गया भारतीय युवा कांग्रेस का एक महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट हैं। जिसके तहत आम और सामान्य पृष्टभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीतिक मंच मुहैया कराया जाता हैं। 

विज्ञापन


युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सलमान नवाब ने बताया की जिस दौर में भाजपा नागरिकों की अभिव्यक्ति का आक्रमण कर रही हैं। उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को बोलने का मंच प्रदान कर रही हैं। आम और सामान्य परिवार के युवाओं को राजनीति से जोड़कर सहभागी लोकतंत्र को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य हैं। पिछले दो सीजन की अभूतपूर्व सफलता के बाद अब हम तीसरा सीजन शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, आज देश महंगाई, बेरोजगारी, सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री, चीनी घुसपैठ, किसान समस्या, गिरती हुई अर्थव्यवस्था जैसे कई अन्य ज्वलंत मुद्दे हैं किंतु भाजपा सरकार इन असल मुद्दो से देश का ध्यान भ्रमित करने के लिए निरर्थक व उन्मादी मुद्दो को हवा देने का काम करती हैं। ऐसे में इस प्रतियोगिता का सीजन - 3 भी देश के युवाओं की मुखर आवाज़ बनने का काम करेगा।जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में हुए कार्यक्रम में जोनल इंचार्ज सलमान नवाब व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कमलेश कारम भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed