फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh young man killed in chicken market in jagdalpur

मुर्गा बाजार में युवक की हत्या: पैंट से गला घोंटा, बांस से मार-मारकर कुचल दिया प्राइवेट पार्ट; शिनाख्त नहीं

Sun, 05 Feb 2023 08:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Feb 2023 08:29 PM IST
सार

युवक के गले में पैंट फंसी हुई थी। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि उसी से गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस का यह भी अंदेशा है कि कहीं और हत्या करने के बाद शव को वहां लाकर डाला गया है।

विज्ञापन
chhattisgarh young man killed in chicken market in jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित मुर्गा बाजार में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पैंट से युवक का गला घोंट दिया। फिर बांस से पीट-पीटकर उसके प्राइवेट पार्ट को कुचल दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 10.45 बजे करकापाल मुर्गा बाजार एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। युवक के गले में पैंट फंसी हुई थी। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि उसी से गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस का यह भी अंदेशा है कि कहीं और हत्या करने के बाद शव को वहां लाकर डाला गया है। 
विज्ञापन


युवक की नही हुई है पहचान
युवक के शव को देखने पर उसका चेहरे पर भी पूरी तरह से खून लगा हुआ था। युवक की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। युवक के पैंट उतारने के बाद उसके निजी अंगों को पूरी तरह से कुचल कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।  आसपास में शराब की बोतले भी मिली है। ऐसे में आशंका है कि युवक के साथ बैठकर पहले शराब पी गई हो, फिर उसे मारा गया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed