{"_id":"63dfa2fa70542125f23db0c2","slug":"chhattisgarh-naxalites-killed-bjp-leader-in-bijapur-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की हत्या: मंडल अध्यक्ष को परिजनों के सामने ही नक्सलियों ने कुल्हाड़ी-चाकू से मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की हत्या: मंडल अध्यक्ष को परिजनों के सामने ही नक्सलियों ने कुल्हाड़ी-चाकू से मार डाला
Sun, 05 Feb 2023 06:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 05 Feb 2023 06:07 PM IST
सार
सभी लोग आवापल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में नक्सलियों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद गाड़ी से नीचे उतारा और कुल्हाड़ी व चाकू से लगातार वार कर उनकी जान ले ली। फिर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम। (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को नक्सलियों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम की बेरहमी से हत्या कर दी। वह अपने परिजनों के साथ पैतृक गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में नक्सलियों ने गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद कुल्हाड़ी और चाकू से परिजनों के सामने ही उनकी हत्या कर दी। इसके बाद जंगल में भाग निकले। नक्सलियों के स्मॉल एक्शन ग्रुप ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला आवापल्ली थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
साली की शादी की तैयारी के लिए गए थे पैतृक गांव
जानकारी के मुताबिक बीजापुर के उसूर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम अपने परिवार के साथ साली की शादी की तैयारी देखने रविवार को अपने पैतृक गांव पेकरम गए थे। यह इलाका धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आता है। वहां से दोपहर करीब 3 बजे सभी लोग आवापल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में नक्सलियों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद गाड़ी से नीचे उतारा और कुल्हाड़ी व चाकू से लगातार वार कर उनकी जान ले ली। फिर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
30 सालों से थे राजनीति में सक्रिय
नीलकंठ कक्केम करीब 30 सालों से राजनीति में थे। वे भाजपा के स्थानीय स्तर पर कद्दावर नेता थे और पिछले 15 सालों से उसूर भाजपा मंडल अध्यक्ष का काम संभाल रहे थे। पूर्व जनपद पंचायत सदस्य भी रह चुके थे। आवापल्ली थाने से करीब आठ किलोमीटर दूर पेकरम में वारदात हुई है। इसके चलते लोगों में दहशत का माहौल है। वारदात की पुष्टि बीजापुर एसपी ने की है।
विज्ञापन