फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh kanker nagar palika placement staff on three-day strike

Kanker: नगर पालिका प्लेसमेंट कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर, शहर की सफाई से लेकर प्रमाणपत्र बनाने का काम अटका

Tue, 11 Apr 2023 05:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Apr 2023 05:33 PM IST
सार

कर्मचारियों का कहना है कि, कांग्रेस की सरकार भी बन गई. लेकिन साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी अब तक नियमित नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh kanker nagar palika placement staff on three-day strike
धरने पर बैठे नगर पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर नगर पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। उनकी हड़ताल का मंगलवार को दूसरा दिन है। यह कर्मचारी कांग्रेस के जन घोषणापत्र की बातों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था और प्रमाणपत्र बनाने का काम प्रभावित हो रहा है। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 

विज्ञापन


पालिका के बाहर ही धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि, कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र में अनियमित, संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण की बात कही थी। इसके बाद कांग्रेस की सरकार भी बन गई. लेकिन साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी अब तक नियमित नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष रामकिशोर कोर्राम ने बताया कि नगर पालिका में सभी कार्य प्लेसमेंट कर्मचारी ही करते हैं। जिसमें सफाई से लेकर जन्म प्रमाण पत्र बनाना, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना जैसे कार्य शामिल हैं। हड़ताल पर जाने से सभी कार्य प्रभावित हुए है। अभी तीन दिवसीय धरना है, मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन पर चले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed