फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Election 2023 Votes will be cast for the first time in Kalepal and Chandameta villages

Chhattisgarh Election 2023: कलेपाल और चांदामेटा गांव में पहली बार डाले जाएंगे वोट, मतदान कर्मी रवाना

Mon, 06 Nov 2023 02:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 06 Nov 2023 02:54 PM IST
सार

मतदान सामग्री के वितरण के दौरान कलेक्टर विजय ने दोनों मतदान केन्द्रों के कर्मियों को मिलकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने दोनों दलों को विशेष शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। मतदान दल भी दोनों मतदान केन्द्रों में मतदान करवाने के लिए उत्साहित है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Election 2023 Votes will be cast for the first time in Kalepal and Chandameta villages
मतदान कर्मियों को रवाना करते जिला निर्वाचन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर जिले के अति संवेदनशील क्षेत्र कहे जाने वाले इलाके में मतदान करवाना एक चुनौती है। इस चुनौती को जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में मतदान दलों के कर्मियों के उत्साह और विश्वास से मतदान करवाने के लिए दलों को रवाना किया गया। जिले के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चांदामेटा और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कलेपाल में पहली बार मतदान किया जाएगा।

विज्ञापन

 

मतदान सामग्री के वितरण के दौरान कलेक्टर विजय ने दोनों मतदान केन्द्रों के कर्मियों को मिलकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने दोनों दलों को विशेष शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। मतदान दल भी दोनों मतदान केन्द्रों में मतदान करवाने के लिए उत्साहित है। 

विज्ञापन

 

दरअसल ग्राम कलेपाल के मतदान केंद्र में 415 मतदाता हैं जिसमें 219 महिला, 196 पुरुष मतदाता हैं। इससे पहले ग्राम कलेपाल के मतदाता बीसपुर जाकर मतदान करते थे। इसी प्रकार ग्राम चांदामेटा में 337 मतदाता हैं जो पहले छिंदगुर के मतदान केंद्र में मतदान करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed