फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh elderly clashed with bear to save his life in jagdalpur

जान बचाने भालू से भिड़ गया बुजुर्ग: जंगल में गया था लकड़ी लेने, जान बची तो टोकरी में लेकर अस्पताल पहुंचे साथी

Thu, 02 Feb 2023 02:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 02 Feb 2023 02:27 PM IST
सार

धनुर्जय की जांघ पर भालू ने काट लिया। उसे लहूलुहान हालत में देखकर संपत और नडगु उसे बांस की टोकरी में बिठाकर घर तक लाए। इसके बाद वहां से परिजन उसे लेकर महारानी अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर देखकर जगदलपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
chhattisgarh elderly clashed with bear to save his life in jagdalpur
भालू के साथ लड़ाई में घायल बुजुर्ग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बुधवार को एक बुजुर्ग अपनी और साथियों की जान बचाने के लिए भालू से भिड़ गया। दोनों के बीच कुछ मिनट तक लड़ाई चलती रही। इसके बाद भालू जंगल में भाग गया। इसके बाद उसके साथी टोकरी में लेकर घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचे। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग अपने दो अन्य साथियों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गया था। मामला परपा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुसपाल से लगे ग्राम जोजल में रहने वाला धनुर्जय ठाकुर (60) घर से 15 किमी दूर माचकोट रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गया था। उसके साथ दो अन्य साथी संपत और नडगु भी थे। तीनों लकड़ी बीन रहे थे कि इसी दौरान एक बड़ा भालू आ गया। उसने ग्रामीणों पर हमला किया तो धनुर्जय उससे भिड़ गया। कुछ मिनट तक दोनों की लड़ाई होती रही। इसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। 
विज्ञापन


इस हमले में धनुर्जय की जांघ पर भालू ने काट लिया। उसे लहूलुहान हालत में देखकर संपत और नडगु उसे बांस की टोकरी में बिठाकर घर तक लाए। इसके बाद वहां से परिजन उसे लेकर महारानी अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर देखकर जगदलपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं धर्नुजय की इस बहादुरी को लेकर गांव में चर्चा भी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed