फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Chhattisgarh Congress celebrated Bapu's 76th death anniversary in jagdalpur

Mahatma Gandhi: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मनाई बापू की 76वीं पुण्यतिथि, गोष्ठी का हुआ आयोजन

Tue, 30 Jan 2024 03:34 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 30 Jan 2024 03:34 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान महात्मा गांधी अमर रहे के जमकर नारे लगे।

विज्ञापन
Chhattisgarh Congress celebrated Bapu's 76th death anniversary in jagdalpur
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि मनाई। उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की सादगीपूर्ण पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। महात्मा गांधी के बलिदान पर अपने-अपने विचार भी व्यक्त किए।

विज्ञापन


इस दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश की आजादी की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया।
विज्ञापन


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक व्यक्ति न होकर एक विचारधारा थे। जिनके विचारों और मार्गदर्शन पर चलकर आज भारत एक आदर्श राष्ट्र के रूप मे स्थापित हुआ है। इस दौरान वरिष्ठ कंग्रेसी हनुमान दूबे, कौशल नागवंशी, नरेंद्र तिवारी, रविशंकर तिवारी, महामंत्री जाहिद हुसैन, अल्ताफ खान, महेश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष असीम सुता, सायमा अशरफ, शादाब अहमद, अंकित, सलीम जाफर अली, गुलमेल सिंह, ज्योति राव, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष विशाल खम्बारी, आनन्द शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed