फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh bjp targeted bhupesh govt at workers conference in jagdalpur

Jagdalpur: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- भ्रष्ट सरकार ने छत्तीसगढ़ को किया खोखला; कार्यकर्ता जनता से करें संवाद

Wed, 01 Feb 2023 07:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Feb 2023 07:43 PM IST
सार

भाजपा ने जगदलपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें भाजपा के आला नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने आह्वान किया और विधानसभा क्षेत्र के एक-एक बूथ को सशक्त बनाने के लिए एकजुट हो जाने की बात कही है। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh bjp targeted bhupesh govt at workers conference in jagdalpur
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव में जीत का लक्ष्य पाने के लिए सधे अंदाज में इसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। जगदलपुर में बुधवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के कुशासन ने छत्तीसगढ़ को खोखला कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता से सीधा संवाद करें और इस सरकार को उखाड़ फेंके। 

विज्ञापन




कांग्रेस सरकार ने एक भी वादे नहीं किए पूरे
विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि, जनता को झूठे वादों का सब्जबाग दिखा कर सत्ता में काबिज हुई झूठी व भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। भाजपा के प्रत्येक ऊर्जावान कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की चार साल की कारगुजारियों को जनता को बताएं। 36 वादों में से एक भी यह कांग्रेस सरकार पूरा नहीं कर पाई है। कहा कि केंद्र की योजनाओं को राज्य में यह सरकार सफल नहीं होने दे रही है। 
विज्ञापन




कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाएं, जनता की आवाज बनें
पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार को हटाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता प्राण-प्रण से जुट जाएं। महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं सहित सभी वर्गों को मौजूदा भूपेश सरकार ने छला है। ऐसी झूठी सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया है। पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को चुनाव में करारा जवाब देने का मन बना लिया है। भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाएं, आमजन से सीधा संवाद स्थापित करें, उनकी आवाज बनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed