फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Chhattisgarh Bastar Police arrested two accused from Delhi in case of cyber fraud

पुलिस गिरफ्त में दो शातिर ठग: BSF का अफसर बनकर देता नौकरी का झांसा, दूसरा क्रेडिट कार्ड के बहाने ठगता

Tue, 02 May 2023 04:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 02 May 2023 04:39 PM IST
सार

आरोपियों के पास से पुलिस ने चार मोबाइल, अलग-अलग बैंकों के पासबुक और आधार कार्ड बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर पुलिस बस्तर पहुंची है। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Bastar Police arrested two accused from Delhi in case of cyber fraud
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी बिहार निवासी प्रकाश कुमार की गिरफ्तारी गुरुगांव के मानेसर से की गई है। जबकि दूसरे आरोपी अमन गौतम को पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली के इंदरपुरी से पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चार मोबाइल, अलग-अलग बैंकों के पासबुक और आधार कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी प्रकाश कुमार खुद को बीएसएफ का अफसर बताता था। फिर सेना में नौकरी का झांसा देकर लोगों से ठगी करता। वहीं आरोपी अमन गौतम क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने या बंद कराने के नाम पर फ्रॉड करता। 

विज्ञापन


किश्तों में खाते में ट्रांसफर कराए 1.80 लाख रुपये
जानकारी के मुताबिक, छोटेदेवड़ा निवासी कमललोचन बघेल ने बस्तर थाने में मामला दर्ज कराया था कि, उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बीएसएफ का अफसर बताया। फिर बीएसएफ में नौकरी लगवाने की बात कही। आरोपी ने विश्वास दिलाने के लिए अपना आईडी कार्ड भी व्हॉट्सएप पर भेजा। उसकी बातों में आकर कमल लोचन ने किस्तों में 1.80 लाख रुपये यूपीआई के जरिए उसके एसबीआई खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इस पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन




कार्ड बंद कराने के लिए भेजा ओटीपी और निकाल लिए रुपये
वहीं दूसरे मामले में परचनपाल निवासी नंद किशोर शाक्य ने शिकायत दर्ज कराई कि, उसके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। इस पर नंद किशोर ने क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं होने और उसे बंद करने को कहा। इसके बाद कॉल करने वाले ने प्रोसेस के लिए ओटीपी भेजने और उसे बताने के लिए कहा। उसकी बातों में आकर नंद किशोर ने जानकारी दे दी। इस पर उसके खाते से 84,301 रुपये निकल गए। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी अमन गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने की साइबर फ्रॉड से बचने की अपील

  • एटीएम ब्लॉक होने/करने, केवाईसी अपडेट कराने खाता को आधार से लिंक कराने, एवं सिम अपडेट करने के नाम पर आनलाईन ठगी किया जाता है, ऐसे फोन कॉल से सावधान रहें।
  • रिमोट एक्सेस एप डाउनलोड कराकर मोबाइल बैंकिंग से न्यूनतम राशि का आहरण कराकर ठगी किया जाता है, ऐसे आहरण से बचे।
  • अपने मोाबाईल में डाटा प्रोटेक्सन हेतु एंटी वायरस अवश्य डलवायें और समय समय पर पासवर्ड बदलते रहें।
  • गूगल में उपलब्ध कस्टमर केयर नंबर का प्रयोग करने से पहले इसकी जांच कर लें। 
  • अनजान व्यक्ति से बैंक एकांउट डिटेल तथा ओ.टी.पी.,एम-पिन आदि महत्वपूर्ण जानकारी शेयर न करें।
  • साइबर ठगी के संबंध में शासन के वेबसाइट, एनसीसीआर पोर्टल एवं टोल-फ्री नंबर 1930 पर अपनी शिकायत कहीं पर भी दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed