{"_id":"641c2cb9601a8e8518022d24","slug":"chetichand-festival-sindhi-community-takes-out-rally-in-jagdalpur-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेटीचंड महोत्सव: जगदलपुर में सिंधी समाज ने निकाली रैली, महिला सभा ने महादेव घाट पर चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेटीचंड महोत्सव: जगदलपुर में सिंधी समाज ने निकाली रैली, महिला सभा ने महादेव घाट पर चलाया सफाई अभियान
Thu, 23 Mar 2023 04:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 23 Mar 2023 04:11 PM IST
सार
श्री गुरुद्वारा कमेटी सचिव शंकर नानकानी ने बताया कि बुधवार रात भजन सिंधु भवन में संध्या का आयोजन किया गया था। इसमें रायपुर से अशोक भाई चावला और उनके साथियों ने प्रस्तुति दी थी। आयोजन में निबन्ध, चित्रकला प्रतियोगिता के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। गुरूवार शाम को महादेव घाट में बहराणा साहिब विसर्जन के बाद भोजन प्रसाद का वितरण सिन्धु भवन में किया जाएगा।
विज्ञापन
झूलेलाल महोत्सव पर सिंधी समाज ने निकाली रैली।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में गुरुवार को चेटीचंड महोत्सव (झूलेलाल महोत्सव) के अवसर पर सिंधी समाज ने बाइक रैली निकाली। इस दौरान समाज की महिलाओं ने महादेव घाट पर सफाई अभियान चलाया। रैली के बाद भजन-कीर्तन किया गया। महोत्सव 17 मार्च की सुबह गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ से शुरू हुआ था। देर शाम सिंधी भवन में भंडारे का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
सिन्धी समाज की सुहिणी सोच महिला मंडल की ओर से महादेवघाट की सफाई की गई। समाज में झूलेलाल जन्मोत्सव में बहराणा साहिब विसर्जन होना है। सब सुहिणी सोच टीम ने महादेवघाट पर सुबह जाकर झाड़ू लगाकर कचरा एकत्र किया। इसी बीच महादेव घाट पर नगर निगम आयुक्त दिनेश नाग जी आए, नगर निगम सभापति यशवर्धन राव, पार्षद निर्मल पाणिग्रही, बी ललिता राव, निगम दरोगा दामोदर सहित निगम अमला पहुचा, महिलाओं और समाज की सराहना की।
विज्ञापन
शाम को निकाली गई शोभायात्रा
इससे पहले बुधवार शाम को झूलेलाल बहराणा साहिब शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में युवाओं और महिलाओं ने नृत्य भी किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महादेवघाट पहुंची। पूरे मार्ग में आतिशबाजी हुई, प्रसाद वितरण भी हुआ। शोभायात्रा कोतवाली चौक, मेन रोड, गोल बाजार चौक, सिरहासार चौक, बलीराम कश्यप चौक से होते हुए महादेव घाट पर पहुंची। वहां सिंधी समाज ने दीप जलाकर झूलेलाल आरती की और बहराणा साहिब विसर्जन किया।
विज्ञापन