फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Cheated of Rs 2 lakh in the name of providing jobs to two girls

Jagdalpur Crime: नौकरी का झांसा दो युवतियों को पड़ा महंगा, 2 लाख 53 हजार रुपये ठगे; फरार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Aug 2023 09:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 09:35 PM IST
सार

एनएमडीसी में नौकरी लगाने के नाम पर युवतियों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया। नौकरी लगाने का झांसा देकर दो युवतियों से 2 लाख 53 हजार रुपये ठग लिए है।

विज्ञापन
Cheated of Rs 2 lakh in the name of providing jobs to two girls
ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर की दो युवतियों को एनएमडीसी में नौकरी लगाने के नाम पर एक युवक ने 2 लाख रुपए ठग लिए हैं। ठगी का अहसास होने के बाद बोधघाट थाना में मामला दर्ज कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना बोधघाट पुलिस को प्रार्थिया यशोदा बघेल ने बताया कि आरोपी सुभोजित सरकार जो युवतियों से पहले से परिचित था।अपने आप को एनएमडीसी में काम करना और उच्च अधिकारीयों से जान पहचान होना बताता था। चार से पांच महीने पहले पूर्व आरोपी युवक ने प्रार्थिया यशोदा बघेल और उसकी सहेली सविता किस्सपोटा को एनएमडीसी में नौकरी लगवा देने की बात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

और उसके लिए दोनों से एक लाख 48 हजार और एक लाख 5 हजार रुपये फोन पे के माध्यम से कुल रकम 2 लाख 53 हजार रुपये थी। जब चार से पांच महीने बीत गए तो इन युवतियों को नौकरी नहीं मिली तो इन्होंने अपनी रकम की मांग की। लेकिन आरोपी युवक बहाने बनाने लगा। अपना फोन बन्द कर दिया। जब दोनों युवतियों को अपने साथ धोखा होने का अहसास हुआ तो इन्होनें थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

बोधघाट पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक दिलबाग सिंह ने टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश के लिए टीम लगाया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी युवक के पास पहुंच गई। भिलाई में होने की जानकारी मिली। दुर्ग पुलिस की मदद से आरोपी सुभोजित सरकार 26 वर्ष निवासी मेन मार्केट किरदुल दन्तेवाडा को गिरफ्तार किया गया। आज आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और रिमांड पर भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed