{"_id":"6861fac3af9d622b280c7478","slug":"car-pickup-collides-in-narayanpur-four-passengers-injured-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Accident: कोंडागांव में कार-पिकअप की जोरदार टक्कर, चार यात्री घायल, 25 लोग थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Accident: कोंडागांव में कार-पिकअप की जोरदार टक्कर, चार यात्री घायल, 25 लोग थे सवार
Mon, 30 Jun 2025 08:43 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 30 Jun 2025 08:43 AM IST
सार
जगदलपुर के नेशनल हाईवे-30 पर नारंगी पुल के पास रविवार रात एक कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं, एक बच्ची और एक पुरुष सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : freepik
विस्तार
नेशनल हाईवे 30 पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं कुछ को मामूली चोट भी आई है। घटना के बाद एनएच में कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित भी हुआ, लेकिन घटना के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ये हादसा नेशनल हाईवे-30 पर नारंगी पुल के पास रविवार रात लगभग 10:30 से 11 बजे के बीच हुआ। जब एक तेज रफ्तार कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बच्ची सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन कुम्हारपारा की ओर से कोंडागांव की ओर आ रहा था और उसी समय कोंडागांव की ओर से एक कार आ रही थी, दोनों जैसे ही नारंगी पुल के पास पहुंचे की दोनों में भिड़ंत हो गई। हादसा कोंडागांव में हुआ है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में 25 लोग सवार थे, जिनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल थे। इस घटना में दो महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष घायल हुए हैं। बड़ी बात यह रही है कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही दुर्घटनास्थल पर यातायात को बहाल कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।