फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   car driver hit bike and CCTV footage of incident has come in Jagdalpur

Jagdalpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, नाले में गिरा चालक; घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद

Thu, 27 Apr 2023 09:10 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 27 Apr 2023 09:10 AM IST
सार

जगदलपुर में घटना का सीसीटीव फुटेज सामने आया है। जिसमें एक कार चालक ने बाइक पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन
car driver hit bike and CCTV footage of incident has come in Jagdalpur
कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर के मध्य सीताराम शिवालय के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया है। वहीं दूसरी तरफ बाइक सवार का अब तक पता नहीं चला है। घटना के तुरंत बाद बाइक सवार एक नाले में गिरते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल, अब तक इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है या नहीं। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार की रात करीब 10.45 बजे के आसपास केरला होटल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार बिना हॉर्न बजाए सड़क पर दौड़ रही थी। उसी दौरान चांदनी चौक की ओर से एक बाइक पर दो युवक सवार थे। उन्हें कार चालक ने अपने चपेट में ले लिया। जिस दौरान यह हादसा हुआ। उसी समय 2 अन्य बाइक सवार भी वहां से गुजर रहे थे। 
विज्ञापन


लेकिन घटना में जहां एक युवक सड़क पर जा गिरा तो वहीं दूसरा युवक सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा। घटना के तुरंत बाद वहां कई स्थानीय लोग पहुंचे। जिसके बाद कुछ युवकों ने नाले में गिरे युवक को बाहर निकाला। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने लगे मंदिर के कैमरे में कैद हो गया। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक मामले में आगे क्या अपडेट हुआ है। इसकी जानकारी नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed