फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   body of martyred soldier reached Mecca and was embalmed

बीजापुर में जवान ने की आत्महत्या: शव एम्बॉमिंग के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचा

Wed, 30 Jul 2025 09:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 30 Jul 2025 09:23 PM IST
सार

बीजापुर में सीआरपीएफ जवान पप्पू यादव ने सर्विस राइफल से आत्महत्या की, शव को पोस्टमॉर्टम के बाद एम्बॉमिंग के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया। जांच में जवान के छुट्टी से लौटने के बाद यह कदम उठाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
body of martyred soldier reached Mecca and was embalmed
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के नैमेड में 22 वी वाहिनी में पदस्थ सीआरपीएफ के एक जवान ने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जवान के पास जब तक अन्य साथी पहुंचते जवान ने दम तोड़ दिया था। जवान के शव का बीजापुर में पीएम के बाद एम्बोमिंग के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां एम्बोम्बिंग के बाद शव पुलिस के आला अधिकारियों को सौप दिया गया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए सीआरपीएफ के आला अधिकारियों ने बताया कि मिनगाचल केरिपु 22 वाहिनी में पदस्थ आरक्षक ने आज सुबह खुद के गन से अपने आप को मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि 29 जुलाई को आरक्षक छुटटी से वापस अपने ड्यूटी आया था। आरक्षक द्वारा सुबह पांच बजे के आसपास अपने सर्विस रायफल से स्वयं पर फायर कर आत्महत्या किया गया। मृत जवान का नाम पप्पू यादव ग्राम ठाकुरी, थाना चाल पोखरी जिला भोजपुरी बिहार का निवासी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बीजापुर में पीएम के बाद पुलिस ने शव का एम्बोम्बिंग के लिए जगदलपुर देर शाम को लेकर पहुंची, जहां एक घंटे के प्रकिया के बाद जवान शव को लेकर सड़क मार्ग से रायपुर तक जाएंगे, जहां से फिर हवाई मार्ग के माध्यम से गृहग्राम तक ले जाया जाएगा। वहीं जवान ने आत्महत्या क्यों कि इस मामले की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed