फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Bodhghat police arrested Satta King the accused unleashed four ferocious dogs on the police in Jagdalpur

जगदलपुर: बोधघाट पुलिस ने सट्टा किंग को किया गिरफ्तार, आरोपी ने छोड़े पुलिस पर चार खूंखार कुत्ते

Fri, 01 Aug 2025 07:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 01 Aug 2025 07:57 PM IST
सार

जगदलपुर में बोधघाट पुलिस ने सट्टा संचालन में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन
Bodhghat police arrested Satta King the accused unleashed four ferocious dogs on the police in Jagdalpur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में  बोधघाट पुलिस ने सट्टा संचालन में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है, आरोपी प्रेम सिंह परिहार 59 वर्ष, निवासी जवाहर नगर वार्ड ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए अपने घर में पाले चार आक्रामक कुत्ते पुलिस के ऊपर छोड़ दिए, जिससे पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन आखिर में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी, मुखबिर की सूचना पर जब टीम ने उसके घर पर दबिश दी तो आरोपी ने पुलिस को रोकने के लिए कुत्तों को खुला छोड़ दिया। बावजूद इसके पुलिस ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए आरोपी को पकड़ लिया तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से ₹1,36,000 नगद और सट्टा पर्चियां बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed