{"_id":"6474b8696c0281ca2d054269","slug":"bjp-yuva-and-mahila-morcha-protest-demanding-liquor-ban-in-jagdalpur-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पर सियासत: BJP के युवा-महिला मोर्चा का प्रदर्शन; कहा-2000 करोड़ का घोटाला करने वाले, कैसे करेंगे शराबबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पर सियासत: BJP के युवा-महिला मोर्चा का प्रदर्शन; कहा-2000 करोड़ का घोटाला करने वाले, कैसे करेंगे शराबबंदी
Mon, 29 May 2023 08:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 29 May 2023 08:06 PM IST
सार
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि, हाथ में गंगाजल लेकर कांग्रेसियों ने कसम खाई थी कि सरकार बनने के बाद शराबबंदी करेंगे, लेकिन हुई नहीं। कहा कि, जिस कांग्रेस का इतिहास ही भ्रष्टाचार भरा हुआ रहा है, वो कैसे शराबबंदी कर कुशल शासन चलाएगी।
विज्ञापन
शराबबंदी की मांग को लेकर भाजयुमो और भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। चांदनी चौक पर स्थित शराब दुकान के सामने पहुंचकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा के विरोध में जमकर नारेबाजी की। शराब दुकान और आसपास के दीवारों में कांग्रेस सरकार के विरोध वाले पोस्टर भी चस्पा किए। नेताओं ने कहा कि, 2000 करोड़ का घोटाला करने वाले, शराबबंदी कैसे करेंगे।
विज्ञापन
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि, हाथ में गंगाजल लेकर कांग्रेसियों ने कसम खाई थी कि सरकार बनने के बाद शराबबंदी करेंगे, लेकिन हुई नहीं। कहा कि, जिस कांग्रेस का इतिहास ही भ्रष्टाचार भरा हुआ रहा है, वो कैसे शराबबंदी कर कुशल शासन चलाएगी। कांग्रेस की सरकार उसी शराब में ही 2000 करोड़ रुपये का घोटाला कर मुख्यमंत्री सहित विधायक अपनी जेब भरने में मशगूल हो चुके हैं। आरोप लगाया कि, कांग्रेस सरकार की शह बिचौलियों शहरों से लेकर गांवों खुले तौर पर शराब बेच रहे हैं।
विज्ञापन
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा कि, कांग्रेस और इनकी सरकार ने महिलाओं के साथ पूर्णरुप से विश्वासघात किया है। महिलाओं ने चुनाव के वक्त शराबबंदी के झूठे वादों को सच मानकर कांग्रेस को वोट दिया था, ताकि उनका घर और समाज एक स्वच्छ वातावरण में सांस ले सके। लेकिन इसके उलट आज घर-घर में शराब पहुंच रही है। जिससे उनके परिवार का भविष्य गर्त पर जा रहा है। कांग्रेस सरकार में महिलाएं अब सुरक्षित नहीं रहीं। शराब के नशे में उपद्रवी, असामाजिक तत्व महिलाओं के साथ बलात्कार, अत्याचार और कत्ल जैसी वारदात कर रहे हैं।
विज्ञापन