{"_id":"68b1b02187143b40fd08d7c5","slug":"bjp-workers-protested-by-burning-effigy-of-rahul-gandhi-in-jagdalpur-2025-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'राहुल गांधी माफी मांगें': अब जगदलपुर में भी सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, बीच सड़क पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'राहुल गांधी माफी मांगें': अब जगदलपुर में भी सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, बीच सड़क पुतला फूंका
Fri, 29 Aug 2025 07:21 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 29 Aug 2025 07:21 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भी राहुल गांधी के बयान का जमकर विरोध हो रहा है। जिसमें कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा और गाली का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले में कांग्रेस के मंच से खुलेआम कांग्रेसियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा औक गाली का प्रयोग करने की घटना से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस के कृत्य को निम्न स्तर की राजनीति बताकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
स्थानीय गोल बाजार चौराहे में भारी संख्या में एकत्र भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र कभी नहीं बदल सकता, कांग्रेस स्तरहीन राजनीति पर उतर आयी है और यह कांग्रेस पार्टी के डीएनए में शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अमर्यादित भाषा व गाली की घटना सत्ता से लगातार दूर हो रही कांग्रेस की हताशा है, कांग्रेस नेतृत्व की शह पर यह घटनाएं हो रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी को कांग्रेस के मंच से गाली देने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना समूचे देश व देशवासियों का अपमान है। जिसे माफ नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध जताया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के समक्ष माफी मांगे।