फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   bjp national president nadda to visit chhattisgarh bastar on february 11

जेपी नड्डा 11 फरवरी को आएंगे बस्तर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे जनसभा, विधानसभा चुनाव का फूंकेंगे बिगुल

Tue, 07 Feb 2023 12:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 07 Feb 2023 12:30 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव संभावित है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों दल अपनी ताकत झोंकने में लगे हुए हैं। कहते हैं कि छत्तीसगढ़ कि सत्ता का रास्ता बस्तर से होकर जाता है। जिस दल ने बस्तर की सभी सीटों पर कब्जा कर लिया, उसके लिए सत्ता की राह आसान हो जाती है। 

विज्ञापन
bjp national president nadda to visit chhattisgarh bastar on february 11
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 फरवरी को छ्त्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। वे जगदलपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। नड्डा के इस दौरे को विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। वह कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने पार्टी के नेताओं की बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बस्तर प्रवास को लेकर निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन




जनसभा स्थल का अभी चयन नहीं
पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने बताय कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की होने वाली सभा के लिए स्थल चयन पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लालबाग मैदान और रेलवे मैदान का मुआयना किया गया है। हालांकि किसी को भी अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय में बैठक की गई थी। अब प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के चर्चा और मंत्रणा के बाद सभा स्थल का चयन अंतिम रूप में किया जाएगा। दिन कम रह गए हैं, ऐसे में तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश की सत्ता का रास्ता बस्तर से
छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव संभावित है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों दल अपनी ताकत झोंकने में लगे हुए हैं। कहते हैं कि छत्तीसगढ़ कि सत्ता का रास्ता बस्तर से होकर जाता है। जिस दल ने बस्तर की सभी सीटों पर कब्जा कर लिया, उसके लिए सत्ता की राह आसान हो जाती है। अकेले बस्तर संभाग में ही विधानसभा की 21 सीटें हैं। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बस्तर दौरे पर पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed