फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   BJP burnt effigies of Stalin Sonia, Rahul and Mamta

Jagdalpur: भाजपा ने फूंका स्टालिन, सोनिया, राहुल और ममता का पुतला, सनातन धर्म के अपमान का लगाया आरोप

Tue, 05 Sep 2023 07:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 05 Sep 2023 07:31 PM IST
सार

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि सनातन धर्म का अपमान करने वालों के विरुद्ध कड़ा प्रदर्शन किया गया है, विपक्षी घंमडिया गठबंधन का काला चेहरा देश के सामने आ गया है। 

विज्ञापन
BJP burnt effigies of Stalin Sonia, Rahul and Mamta
भाजपा ने फूंका स्टालिन, सोनिया, राहुल और ममता का पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में तमिलनाडु में डीएमके सरकार के मंत्री उभयनिधि स्टालिन के बयान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के तत्वाधान में मंगलवार को स्थानीय गोल बाजार चौराहे में आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उभयनिधि स्टालिन, सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी का पुतला फूंका और विरोध में जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


बड़ी संख्या में एकत्र भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने करीब आधे घंटे तक पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से भाजपा कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी होती रही। भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक बयान है इस पर घंमडिया गठबंधन भी मुंह बंद किये बैठा है। विरोध स्वरूप भाजपा ने आज तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले विपक्षी गठबंधन के बड़े चेहरों का पुतला जलाया है। पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि देश को विभाजित करने व हिन्दुत्व का अपमान करने वाले बयान और ऐसे लोगों को बर्दास्त नहीं किया जायेगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि सनातन धर्म का अपमान करने वालों के विरुद्ध कड़ा प्रदर्शन किया गया है, विपक्षी घंमडिया गठबंधन का काला चेहरा देश के सामने आ गया है। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा कि गंदी राजनीति और वोट के लिये सनातन धर्म के विरोध में विपक्षी गठबंधन बयानबाजी कर रहा है देश की जनता इसका जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed