फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   bike rider dies after colliding with pickup, two injured in jagdalpur

सड़क हादसे में युवक की मौत: जगदलपुर में पिकअप से टकराए बाइक सवार, कटकर अलग हुआ पैर, दो की हालत गंभीर

Mon, 16 Jan 2023 01:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Jan 2023 01:45 PM IST
सार

थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि पिकअप वाहन सब्जी भरकर सुकमा जाने के लिए खड़ा था। रात के अंधेरे में दिखाई नहीं दिया और बाइक सवार उससे भिड़ गए। अन्य दोनों युवकों को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी हालत गंभीर देख मेकॉज रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
bike rider dies after colliding with pickup, two injured in jagdalpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तेज रफ्तार बाइक के पिकअप से टकराने के चलते हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का पैर कटकर अलग हो गया। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा बस्तर थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बालेंगा निवासी वीरेंद्र अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर शनिवार रात जगदलपुर की ओर जा रहा था। अभी वह राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पहुंचे थे कि सड़क किनारे अंधेरे में खड़ी सब्जी से भरे पिकअप से टकरा गए। हादसे में वीरेंद्र का पैर कटकर अलग हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को डायल-112 से सभी को अस्पताल ले गई। वहां उपचार के दौरान वीरेंद्र ने दम तोड़ दिय। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि पिकअप वाहन सब्जी भरकर सुकमा जाने के लिए खड़ा था। रात के अंधेरे में दिखाई नहीं दिया और बाइक सवार उससे भिड़ गए। अन्य दोनों युवकों को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी हालत गंभीर देख मेकॉज रेफर कर दिया गया। वीरेंद्र का कटा पैर भी बोरे में लेकर पहुंचे थे। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed