फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Bastar remained closed in support of the killing of 12 innocent villagers in Jagdalpur

Jagdalpur: 12 निर्दोष ग्रामीणों की हत्या के विरोध में बंद रहा बस्तर, सर्वआदिवासी समाज ने जताया था विरोध

Tue, 28 May 2024 01:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 28 May 2024 01:04 PM IST
सार

बीजापुर जिले के ग्राम पीडिया में 10 मई को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ को सर्व आदिवासी समाज की ओर से फर्जी बताने के साथ ही उस मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही बस्तर बंद का आव्हान किया गया। 

विज्ञापन
Bastar remained closed in support of the killing of 12 innocent villagers in Jagdalpur
बस्तर बंद का दिखा असर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के ग्राम पीडिया में 10 मई को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ को सर्व आदिवासी समाज की ओर से फर्जी बताने के साथ ही उस मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही बस्तर बंद का आव्हान किया गया। जिस पर मंगलवार को दुकानदारों से लेकर व्यापारियों ने विरोध जताते हुए अपनी दुकानों को बंद रखा। इस दौरान किसी भी प्रकार से कोई भी अप्रिय घटना घटित ना हो इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया था।  

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि बीजापुर जिले के ग्राम पीडिया में पुलिस और नक्सलियों के बीच मे मुठभेड़ हुई थी, जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन मारागुमेड तेंदूपत्ता खरीदी फंड में ग्रामीण तेंदूपत्ता खरीदने तो कुछ बेचने के लिए गए हुए थे। अचानक से पुलिस टीम को आता देख ग्रामीण डर के चलते भाग खड़े हुए, पुलिस की टीम ने चारों ओर से ग्रामीणों को घेर लिया, कुछ ग्रामीण पेड़ में चढ़ गए तो कुछ लोग झाड़ियों के पीछे छुप गए। 

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि ग्रामीणों के खुद साधारण ग्रामीण बताने के बाद भी पुलिस टीम ने ग्रामीणों को गोली मारी, जिसके बाद इसी मामले की जांच को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने मंगलवार को नगर बंद कराया। वहीं इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी से लेकर अन्य कुछ पार्टियों ने भी अपना समर्थन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed