फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   bastar police arrested woman selling ganja in jagdalpur

Jagdalpur: रैन बसेरा क पास से गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, पुड़िया बनाकर 50 और 100 रुपये में बेचती थी

Mon, 06 Mar 2023 07:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 06 Mar 2023 07:50 PM IST
सार

जांच के दौरान पता चला कि 60 पुड़िया और एक पॉलिथीन में गांजा भरा था। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल कराए जाने पर पुड़ियों से मिले गांजा का वजन 290 ग्राम और पॉलिथीन में 910 ग्राम गांजा मिला। बरामद गांजे की कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन
bastar police arrested woman selling ganja in jagdalpur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने गांजा बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर 50 और 100 रुपये में गांजा बेचती थी। पुलिस ने उसके पास से एक किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के रिपोर्ट दर्ज की है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि नयामुंडा अंबेडकर वार्ड में रैन बसेरा के पास सरिता कश्यप नाम की महिला गांजा बेच रही है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला सरिता वहीं की रहने वाली है। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक झोले में मादक पदार्थ मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed