फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Bastar police arrested three interstate ganja smugglers

Jagdalpur: बस्तर पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, बस से भाग रहे थे, मादक पदार्थ बरामद

Thu, 16 Mar 2023 02:13 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 02:13 PM IST
सार

बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जगदलपुर से रायपुर मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रहे तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार बैग में 37 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया है। भाग रहे आरोपियों को कांकेर से पकड़ा है।

विज्ञापन
Bastar police arrested three interstate ganja smugglers
बस्तर पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

बस्तर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा निर्देशों के अंतर्गत थाना बस्तर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जगदलपुर से रायपुर बस से जा रहा है। जिसके पास गांजा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवेदिता पॉल के दिशा निर्देशन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी घनश्याम कामडे ने पुलिस थाना बस्तर के सामने एनएच 30 रोड पर जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही महिन्द्रा बस को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान एक संदेही व्यक्ति रोहित शुक्ला उर्फ राजा पिता विष्णुदत्त शुक्ला उम्र 28 वर्ष निवासी लीलापुर खुर्द पो० लीलापुर कला जिला प्रयागराज की चेकिंग की। जिसके पास चार बैग में कुल 37.300 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिहन करते पकड़ा।

विज्ञापन


पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह अन्य दो साथी सतीश कुमार पटेल, और सुधीर सिंह उर्फ बाबा के साथ मिलकर गांजा तस्करी करता है। थाना कोतवाली कांकेर पुलिस के विशेष सहयोग से बस में भाग रहे उक्त दो आरोपियों सतीश कुमार पटेल व सुधीर सिंह को पकड़ने में सफलता मिली। जिन्हें थाना बस्तर से टीम रवाना कर जिला कांकेर से हिरासत में लेकर थाना बस्तर लाया गया। आरोपियों के विरूद्ध धा एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन


कार्रवाई में थाना बस्तर के निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक प्रेम कुमार झा, प्रधान आरक्षक सुनील मनहर, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक नारायण नरेन्द्र कुमार, आरक्षक दुलारू आडिल, आरक्षक गंगाधर निषाद, आरक्षक लिटी राम मौर्य एवं थाना कोतवाली कांकेर उप निरीक्षक कुलदीप राय व अन्य स्टाफ थाना कोतवाली कांकेर का विशेष योगदान रहा। बस्तर पुलिस ने सभी बस संचालकों से  अपील की है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर बस्तर पुलिस को 9479194099 पर सूचना देकर सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed