फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Bastar police arrested three accused more than 46 cases registered against mastermind in Jagdalpur

Jagdalpur: बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन आरोपी, मास्टरमाइंड के खिलाफ दर्ज 46 से अधिक मामले

Fri, 27 Jun 2025 08:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 27 Jun 2025 08:16 PM IST
सार

बस्तर पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पकड़े गए आरोपियों ने एक सायबर फ्राड का मास्टरमाइंड भी है, जिसके खिलाफ अलग अलग जगहों में 46 से अधिक मामले भी दर्ज है। 

विज्ञापन
Bastar police arrested three accused more than 46 cases registered against mastermind in Jagdalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पकड़े गए आरोपियों ने एक सायबर फ्राड का मास्टरमाइंड भी है, जिसके खिलाफ अलग अलग जगहों में 46 से अधिक मामले भी दर्ज है, इस बात का खुलासा बस्तर एसपी ने पत्रवार्ता के दौरान बताई। बताया जा रहा है कि बस्तर पुलिस ने 1 करोड़ से ज्यादा रुपए के सायबर फ्रॉड के मामले में 3 शातिर ठगों को देश के दो अलग - अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इन शातिर ठगों के पास से हजारों रुपए नगद, एटीएम कार्ड, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, बॉयोमेट्रिक फिंगर प्रिंट स्कैनर समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। 

विज्ञापन


बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने पत्रवार्ता में बताया कि बोधघाट थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक में निवासरत अमलेश कुमार नाम को  21 जनवरी 2025 को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया, कॉलर ने अपने आप को एक्सिस बैंक का कस्टमर केयर बताया और अमलेश को लोन देने की बात कही, अमलेश ने लोन लेने से मना करते हुए कॉल बंद कर दिया,  उसी दिन शाम को अमलेश के मोबाइल फोन पर ओटीपी आना भी शुरू हो गया, अमलेश को उसके मोबाइल में उसके एक्सिस बैंक खाते से लगभग 500, 40000, 500 और 34000 रुपए किसी अन्य के बैंक खाते में ट्रांसफर होने का मैसेज लगातार आना शुरू हो गया, अमलेश ने बैंक पहुंचकर इसकी जानकारी निकाली तो बैंक से जानकारी मिली कि नेट बैंकिंग के माध्यम से उसके खाते में 733013 रुपए का लोन लिया गया है,  जबकि अमलेश ने लोन के लिए कोई भी आवेदन नही किया था, अमलेश ने अपने बैंक खाते का स्टेटमेंट निकाला, जिसमें उसे पता चला कि किसी अज्ञात ने उसके मेल आईडी से छेड़छाड़ कर नेट बैंकिंग के माध्यम से 733013 लोन लेकर किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर कर दिया है, प्रार्थी ने तत्काल इस मामले की रिपोर्ट बोधघाट थाने में दर्ज कराया, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस की एक टीम मामले की जांच में जुट गई, पुलिस की टीम ने विभिन्न बैंकों से जानकारी लेते हुए कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान की, बस्तर पुलिस की टीम मुंबई और झारखंड के लिए  गई, पुलिस की टीम ने 3 संदिग्धों अब्दुल मजीद (45) निवासी झारखंड, कार्तिकेय राय उर्फ सत्यम (20) और संतोष कुमार (41) दोनों निवासी महाराष्ट्र को धर दबोचा, पुलिस ने पकड़े गए संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ करना शुरू किया, पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने प्रार्थी के बैंक खाते से लिये गए रुपए को अपने परिचितों के नाम से खोले गए बैंक खातों में ट्रांसफर किया है, पुलिस ने आरोपियों के पास से मिले मोबाइल फोन और बैंक के कागजातों की जांच की, जांच में पुलिस ने आरोपियों द्वारा 116 से अधिक फर्जी बैंक खातों में 1 करोड़ 15 लाख रुपए का सायबर फ्रॉड करने की बात सामने आई,  पुलिस ने आरोपियों के पास से मिले विभिन्न बैंक खातों से लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपए से ज्यादा रुपए बरामद किया है,  पुलिस ने आरोपियों के पास 7 मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड, 14 एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड, 2 पेन कार्ड, 4 आधार कार्ड, 8 चेक बुक, 26 हजार 5 सौ रुपए नगद, 1 बॉयोमेट्रिक फिंगर प्रिंट स्कैनर (थम्ब मशीन), 1 एटीएम स्वैप मशीन और 3 पासबुक भी बरामद किया है, पुलिस ने बताया कि आरोपी अब्दुल मजीद इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड है, वह मुरसीदाबाद में डकैती और मुम्बई के अंधेरी में भी सायबर फ्रॉड के मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है, आरोपियों से जप्त बैंक खातों में अलग अलग राज्यों से 46 से ज्यादा शिकायतें दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed