फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Bajrang Dal burnt effigy of Minister Kawasi Lakhma in Jagdalpur

Jagdalpur: बजरंग दल ने फूंका मंत्री कवासी लखमा का पुतला, सुकमा में नवरात्रि पर पुलिस लाठीचार्ज का विरोध

Tue, 28 Mar 2023 06:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 28 Mar 2023 06:42 PM IST
सार

प्रांत सुरक्षा प्रमुख कमलेश विश्वकर्मा ने कहा कि, हिंदू समाज के साथ लगातार इस प्रकार की घटना घटित हो रही है। सुकमा में दो साल पहले हनुमान मंदिर को भी तोड़ा गया था।  पिछले साल कबीरधाम में भी इसी प्रकार गतिविधि हुई थी। बजरंगदल इसका विरोध करता है। 

विज्ञापन
Bajrang Dal burnt effigy of Minister Kawasi Lakhma in Jagdalpur
बजरंग दल ने फूंका मंत्री कवासी लखमा का पुतला। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मंगलवार को बजरंग दल ने प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सुकमा में नवरात्रि पर साज-सज्जा कर रहे हिंदू युवकों पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठियां भांजी थी। साथ ही चेतावनी दी कि हिंदुओं के त्योहार को फिर बेरंग करने की कोशिश हुई तो हिंदू समाज सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा। 

विज्ञापन


बजरंग दल के नेताओं का कहना है कि हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू समाज अपने-अपने स्थानों में साज-सज्जा कर रहा है। सुकमा जिले में भी समाज की ओर से युवक साज-सज्जा कर रहे थे। पोस्टर में श्रीराम नगर का उल्लेख था। इलाका इस उपनाम से भी जाता है। आरोप है कि धर्म विशेष के लोगों ने विरोध किया। इस पर पुलिस ने हिंदू युवकों पर लाठियां बरसाईं और उन्हें बर्बरता पूर्वक पीटा। 
विज्ञापन




प्रांत सुरक्षा प्रमुख कमलेश विश्वकर्मा ने कहा कि, हिंदू समाज के साथ लगातार इस प्रकार की घटना घटित हो रही है। सुकमा में दो साल पहले हनुमान मंदिर को भी तोड़ा गया था।  पिछले साल कबीरधाम में भी इसी प्रकार गतिविधि हुई थी। बजरंगदल इसका विरोध करता है। साथ ही सरकार को चेतावनी देता है कि इस प्रकार घटना हमारे त्योहारो को बेरंग करने पुनः ना दोहराई जाए, अन्यथा हिंदू समाज सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed