फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Bajrang Dal angry over cow slaughter in Jagdalpur

Jagdalpur: गोहत्या को लेकर गुस्से में बजरंग दल, कहा- यह घटना सनातन मूल्यों पर सीधा प्रहार, कार्रवाई की मांग की

Tue, 01 Jul 2025 10:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 01 Jul 2025 10:27 PM IST
सार

विहिप विभाग सेवा प्रमुख अनिल अग्रवाल ने कहा हम प्रशासन से यह मांग करते हैं कि आरोपियों पर गोहत्या के लिए पशु क्रूरता अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाए। गांव में सक्रिय धर्मांतरण गिरोहों की जांच कर उन्हें बेनकाब किया जाए।

विज्ञापन
Bajrang Dal angry over cow slaughter in Jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X @CG_cyberpolice

विस्तार

लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के सिरिसगुड़ा पंचायत के कांडकीपारा में बीते रविवार को हुई गोवंश की हत्या की घटना केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि हमारे सनातन मूल्यों एवं संस्कृति पर सीधा आघात है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गांव के पहाड़ी क्षेत्र में गोहत्या कर उसका मांस सेवन करने की नीयत से एकत्र हुए चारों आरोपी धर्मांतरित हैं। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल इस सुनियोजित कृत्य की घोर निंदा करता है और इसे सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने का षड्यंत्र मानता है। यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की आस्था पर भी एक खुला हमला है। गांव पहले से ही धर्मांतरण की पीड़ा झेल रहा है और इस घटना ने सामाजिक तनाव को और अधिक गहरा कर दिया है। ये बातें गोहत्या के विरोध में बजरंग दल के जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने कहीं।

विज्ञापन


मुन्ना बजरंगी ने बताया कि बजरंग दल को विश्वस्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सिरिसगुड़ा में गोहत्या की साजिश रची जा रही है। त्वरित संज्ञान लेते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद बड़ांजी पुलिस ने दबिश देकर चार आरोपियों बुधराम मंडावी, सुखराम कश्यप, चंदशेखर मंडावी और मानसिंग मंडावी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


जहां मौके पर सफेद व नीली प्लास्टिक बोरियों में गोवंश के अवशेष मिले जब्त कर पशु चिकित्सा विभाग के माध्यम से परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। समस्त अवशेषों का विधिवत एवं ससम्मान अंतिम संस्कार किया गया। आरोपियों द्वारा बताया गया की गो मांस खाने और बेचने के उद्देश्य से पशु बाजार लोहंडीगुड़ा से गोवंश खरीदने की बात स्वीकार की, जहां पहले लगभग 30 भागों में बांटा जाना था फिर बचे हुए मांस को बाजारों में मांस बेचने वालो को दिया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप विभाग सेवा प्रमुख अनिल अग्रवाल ने कहा हम प्रशासन से यह मांग करते हैं कि आरोपियों पर गोहत्या के लिए पशु क्रूरता अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाए। गांव में सक्रिय धर्मांतरण गिरोहों की जांच कर उन्हें बेनकाब किया जाए। सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए गांव में विशेष निगरानी दल गठित किए जाएं।


विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल पुनः यह स्पष्ट करता है कि गो हत्या, धर्मांतरण एवं धर्मविरोधी गतिविधियों के विरुद्ध हमारी आंदोलनात्मक और कानूनी लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। इस अवसर पर विभाग सेवा प्रमुख अनिल अग्रवाल, बजरंग दल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख योगेश रेली, नगर सह प्रमुख अभिषेक साहू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed