{"_id":"644169095cb460f5f20b5fb6","slug":"baiga-tried-to-misdeed-girl-in-the-name-of-treatment-in-kanker-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: इलाज के नाम पर बैगा ने युवती से ठगे 80 हजार, फिर बोला संबंध बनाओ, मना किया तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: इलाज के नाम पर बैगा ने युवती से ठगे 80 हजार, फिर बोला संबंध बनाओ, मना किया तो...
Thu, 20 Apr 2023 10:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Apr 2023 10:02 PM IST
सार
कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि नरहरपुर विकासखंड की एक युवती ने आज शिकायत की है। पूजा-पाठ के नाम पर बैगा के गलत कार्य को लेकर युवती ने पहले भी नरहरपुर थाने में शिकायत दी है, जिसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
एसपी दफ्तर शिकायत लेकर पहुंची युवती।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक युवती से इलाज के नाम पर बैगा ने 80 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने मना किया तो बैगा ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं पूजा पाठ का डर दिखाकर आर्थिक शोषण भी किया। युवती ने इस संबंध में एसपी से शिकायत की है। हालांकि एसपी का कहना है कि युवती की थाने में दी गई शिकायत और उनके पास दिए गए आवेदन में अंतर है। इसकी जांच के बाद ही आगे कार्रवाई होगी। मामला नरहरपुर विकासखंड का है।
विज्ञापन
एसपी दफ्तर शिकायत लेकर पहुंची युवती ने बताया कि करीब एक साल पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था। अस्पताल में इलाज के बाद भी उसे फायदा नहीं हुआ। युवती की देवी-देवताओं पर आस्था थी, जिसके कारण वो बैगा सुनील नेताम के पास जाने लगी। आरोप है कि नरहरपुर के श्रीगुहान का रहने वाला बैगा सुनील नेताम ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। यह भी आरोप लगाया कि पूजा पाठ के नाम से उससे साल भर से करीब 80 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
युवती ने कहा कि, बैगा उसके शरीर को छूने लगा। शारीरिक सबंध बनाने से इंकार करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। बैगा के धमकियों से काफी डरी हुई हूं। वही कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि नरहरपुर विकासखंड की एक युवती ने आज शिकायत की है। पूजा-पाठ के नाम पर बैगा के गलत कार्य को लेकर युवती ने पहले भी नरहरपुर थाने में शिकायत दी है, जिसकी जांच जारी है। दोनों आवेदन के कंटेंट अलग-अलग हैं।
विज्ञापन