फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   arun sao targeted congress and cm bhupesh over killing of bjp workers in chhattisgarh

'भूपेश करवा रहे रक्तपात': अरुण साव बोले- भाजपा कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग करा रही कांग्रेस, सुनियोजित साजिश

Sun, 12 Feb 2023 06:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 12 Feb 2023 06:26 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में नक्सली लगातार भाजपा नेताओं की हत्या कर रहे हैं। पिछले सात दिनों में ही तीन नेताओं की हत्या की जा चुकी है। इसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भी शामिल हैं। यह हत्याएं बस्तर के अलग-अलग जिलों में हुई हैं। इसके अलावा एक वरिष्ठ भाजपा नेता की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। उनका शव सड़क किनारे मिला था। 

विज्ञापन
arun sao targeted congress and cm bhupesh over killing of bjp workers in chhattisgarh
पत्रकार वार्ता में मीडिया से बात करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लगातार भाजपा नेताओं की हत्या से सियासत गरमा गई है। नक्सली हमले में मारे गए इन नेताओं को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने यहां तक कह दिया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग कराई जा रही है और कांग्रेस प्रशासन का राजनीतिकरण करके इसे करा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश रक्तपात करा रहे हैं। यह कोई इत्तेफाक नहीं है। सुनियोजित साजिश के तहत कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन

बस्तर चुनाव जीतने के लिए रक्तपात का सहारा ले रही कांग्रेस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशासन के राजनीतिकरण के जरिए मौत के घाट उतारा जा रहा है। पिछले 30 दिनो में भाजपा के चार जुझारू संकल्पशील कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। यह सीधे तौर पर राजनीतिक हत्या है।  कांग्रेस की सरकार के संरक्षण में इस तरह की नृशंस हत्याएं हो रही हैं और वो मौन है। कांग्रेस यह समझ चुकी है कि अब वह सत्ता से बाहर हो रही है तो पैर उखड़ते देख कांग्रेस के हाथ फूल गए हैं और वह बस्तर में चुनाव जीतने के लिए रक्तपात का सहारा ले रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर जगह हत्याएं कर दहशत का माहौल बना रहे
उन्होंने कहा कि, कांग्रेस समझती है कि हिंसा में भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या कराने से उनका जोश कम हो जाएगा। वह इस कांग्रेस प्रायोजित आतंक से भयभीत हो जाएंगे। कांग्रेस ऐसा समझती है, तो वह गलतफहमी पाल कर बैठी है। भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष की कोख से उत्पन्न हुए बलिदानी कार्यकर्ता हैं। अरुण साव ने कहा घटनाक्रम देखने लायक है। एक हत्या जगदलपुर में, एक नारायणपुर में ,एक बीजापुर में और एक दंतेवाड़ा में। हर जगह हत्याएं कर दहशत का माहौल बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

बस्तर और छत्तीसगढ़ को मुक्त कराएंगे आतंक से
अरुण साव ने कहा कि, हमारे कार्यकर्ताओं ने हमेशा शांति की स्थापना के लिए प्राण की बाजी लगाई है। हम डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अनुयायी हैं। हमने कश्मीर में बलिदान दिया हैं और कश्मीर को शांति की राह पर लाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। धारा 370 और 35 ए खत्म की है। इसी तरह भाजपा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आतंक का लोकतांत्रिक तरीके से डटकर मुकाबला कर रही है। यकीनन हम जीत हासिल करके बस्तर और छत्तीसगढ़ को आतंक से मुक्त करा कर विकास के रास्ते पर ले जाएंगे।

दमन की राजनीति
उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार दो मोर्चों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध षड्यंत्र कर रही है। एक तरफ हत्या कराई जा रही है और पुलिस के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं का दमन किया जा रहा है। उन्हें जेल में ठूंसा जा रहा है। नारायणपुर में सरकारी संरक्षण में हो रहे धर्मांतरण का विरोध करने पर भाजपा के एक दर्जन से ज्यादा नेताओं, कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लादकर जेल भेज दिया गया। ताकि उनका मनोबल टूट जाए, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता इस कायर सरकार की ज्यादतियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed