{"_id":"64e71886cc5fe59681078fc8","slug":"arrested-four-accused-with-154-kg-of-illegal-ganja-in-jagdalpur-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 154 किलो अवैध गांजे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 154 किलो अवैध गांजे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Thu, 24 Aug 2023 02:15 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:15 PM IST
सार
पुलिस के द्वारा मुखबिर के आधार पर एक स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 154 किलोग्राम गांजे के साथ ही चार आरोपियों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
154 किलो अवैध गांजे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुकमा जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस के द्वारा मुखबिर के आधार पर एक स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 154 किलोग्राम गांजे के साथ ही चार आरोपियों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि 23 अगस्त को थाना दोरनापाल पुलिस द्वारा एक सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG-15-B- 9417 में अवैध रूप से गांजा परिवहन करने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। जहां चेकिंग करते हुए आरोपी विप्रो सरकार 28 वर्ष, निवासी एमव्ही 117, कांदापल्ली थाना पोडिया जिला मलकानगिरी (ओडिसा), सिंगा माड़ी 34 वर्ष निवासी गागोरोमेटला, थाना कालीमेला, जिला मलकानगिरी (ओडिसा) मनीष दास 25 वर्ष निवासी ग्राम भीमपुरी, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा, जिला मुंगेली (छग), इंदरमन पटेल 33 वर्ष निवासी घोघरीखुर्द, थाना कवर्धा, जिला कवर्धा (छग) के कब्जे से स्कार्पियो वाहन में कुल छह बोरी में 38 पैकेट प्लास्टिक टेप से लपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद होने पर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
विज्ञापन