{"_id":"696a22d6d5402eb6b00eee05","slug":"an-rss-leader-died-in-a-road-accident-and-three-others-were-seriously-injured-in-jagdalpur-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: सड़क हादसे में आरएसएस संघ संचालक की हुई मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: सड़क हादसे में आरएसएस संघ संचालक की हुई मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Fri, 16 Jan 2026 06:11 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 16 Jan 2026 06:11 PM IST
सार
जगदलपुर में बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम टाकरागुड़ा के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में आरएसएस संघ संचालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में आरएसएस संघ संचालक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम टाकरागुड़ा के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में आरएसएस संघ संचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गये, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल पहुचाये, जबकि मृतक के शव को पीएम के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन
बता दे कि शुक्रवार को चित्रकोट मार्ग पर स्थित टाकरागुड़ा गाँव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, इस घटना में आरएसएस बस्तर संभाग के विभाग संघचालक सुकालु राम बघेल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अन्य लोग घायल हो गए, यह पूरी घटना बड़ांजी थाना क्षेत्र के टाकरागुड़ा में हुआ, हादसा इतनी जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, वही दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, टाटा मैजिक वाहन में सवार भी दो लोग इस हादसे में घायल हुए हैं, घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग आ पहुँचे, जहाँ लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन