फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Additional Collector apologized to the female doctor strike postponed boycotted for five days in Jagdalpur

जगदलपुर: एडिशनल कलेक्टर ने महिला चिकित्सक से मांगी माफी, हड़ताल स्थगित, पांच दिनों तक किया था बहिष्कार

Tue, 01 Jul 2025 05:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क,जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 01 Jul 2025 05:06 PM IST
सार

नारायणपुर जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ अडिशनल कलेक्टर के द्वारा किये गए अभद्र व्यवहार को लेकर 5 दिनों से डॉक्टर हड़ताल में चल रहे थे, जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Additional Collector apologized to the female doctor strike postponed boycotted for five days in Jagdalpur
हड़ताल स्थगित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारायणपुर जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ अडिशनल कलेक्टर के द्वारा किये गए अभद्र व्यवहार को लेकर 5 दिनों से डॉक्टर हड़ताल में चल रहे थे, जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसे देखते हुए नारायणपुर कलेक्टर ने महिला डॉक्टर को बुलाया, जहाँ अडिशनल कलेक्टर ने महिला डॉक्टर से माफी मांगी, जहाँ डॉक्टरों ने इस मामले के बाद अपने हड़ताल को स्थगित कर दिया। बता दे कि कुछ दिन पहले नारायणपुर अस्पताल में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टर जयश्री साहू ने अडिशनल कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पंचभाई ने मुलाकात करते हुए एक शासकीय क्वार्टर की मांग की थी, जहाँ एडिशनल कलेक्टर ने अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुए कहा कि कहा कहा के डॉक्टर मुँह उठाकर चले जाते है, मेरा बस चले तो सभी डॉक्टर को क्वार्टर से निकाल दे साथ ही 2 कौड़ी के डॉक्टर है। 

विज्ञापन


इस घटना के बाद डॉक्टरों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 4 दिनों से ओपीडी को बंद कर दिया था,  जिसके बाद से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए 30 जून को नारायणपुर कलेक्टर ने ने महिला डॉक्टर को बुलाया गया, जहाँ एडिशनल कलेक्टर ने महिला डॉक्टर से माफी मांगी, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने ओपीडी को फिर से चालू कर दिया है, वही अन्य मामलों के चलते सेकेंड शिफ्ट की हड़ताल अभी भी चल रही है।
विज्ञापन


विरोध जारी है
डॉक्टरों का कहना था कि महिला डॉक्टर के साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर जहाँ हड़ताल किया गया था, उसके बाद उसे वापस लिया गया, वही कांकेर में स्टाफ नर्स व रायपुर ने डॉक्टर के साथ हुए हिंसा को लेकर विरोध जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं करेंगे कार्रवाई  
डॉक्टरों का कहना है कि महिला डॉक्टर में समर्थन करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ नारायणपुर कलेक्टर ने सेवा समाप्त करने के लिए पत्र जारी किया गया था, लेकिन इस विरोध के बाद कलेक्टर ने इस मामले में किसी भी डॉक्टर के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नही करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed