{"_id":"695ded630bcd6d31f10fea29","slug":"a-woman-was-hit-by-a-train-and-killed-while-crossing-the-railway-tracks-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा: रेलवे ट्रैक को पार करने के दौरान महिला ट्रेन की चपेट में आई, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंतेवाड़ा: रेलवे ट्रैक को पार करने के दौरान महिला ट्रेन की चपेट में आई, हुई मौत
Wed, 07 Jan 2026 10:51 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के ग्राम कावड़गाँव के पास एक महिला रेलवे ट्रेक को पार करने के दौरान अचानक उसकी चपेट में आ गई, इस घटना में घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि केके रेललाइन पर महिला को ट्रेन आती दिखाई नहीं दी और वह उसकी चपेट में आ गई। इस घटना में घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, पुलिस आसपास के गांवों में महिला की पहचान करने में जुटी है। वहीं, महिला के पास से किसी भी तरह से कोई भी दस्तावेज नहीं मिले हैं. जिससे कि उसकी पहचान हो सके। फिलहाल शव को पीएम घर में रखा गया है, जहां परिजनों में आने के बाद ही पीएम करवाया जाएगा।
विज्ञापन