फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   A speeding truck hit the divider and then collided with a handcart

Narayanpur Accident: तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराया, ठेले में मारी टक्कर, मचा हड़कंप, कोई हताहत नहीं

Sun, 25 Jan 2026 09:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 25 Jan 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
A speeding truck hit the divider and then collided with a handcart
Narayanpur Accident - फोटो : अमर उजाला

रविवार की सुबह नारायणपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला। कोंडागांव मुख्यमार्ग पर बखरूपारा के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक पहले डिवाइडर से जा टकराया और फिर सड़क किनारे खड़े एक पान ठेले को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई, एक बड़ा हादसी भी हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की गति इतनी अधिक थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा। ट्रक सड़क से हटकर बीचोंबीच डिवाइडर को तोड़ता हुआ सीधे सड़क किनारे बने पान ठेले से जा भिड़ा। इस जोरदार टक्कर से पान ठेला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। सुबह के समय सड़क पर मौजूद कुछ लोगों ने भी इस हादसे को देखा और हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed