{"_id":"68c3772383378d4bda0bdfd9","slug":"a-high-speed-bolero-and-a-car-collided-in-bastar-two-people-burnt-to-death-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: बस्तर में तेज रफ्तार बोलेरो और एक कार में भीषण भिड़ंत, दो लोगों की जलकर मौत... तीन रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: बस्तर में तेज रफ्तार बोलेरो और एक कार में भीषण भिड़ंत, दो लोगों की जलकर मौत... तीन रेफर
Fri, 12 Sep 2025 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बस्तर
अमर उजाला नेटवर्क, बस्तर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 12 Sep 2025 06:58 AM IST
सार
घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। इस घटना में कार में सवार 3 में से 2 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम किलेपाल के पास गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार व बोलेरो में भिड़ंत हो गई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। इस घटना में कार में सवार 3 में से 2 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनो वाहनों में सवार अन्य युवक किसी तरह से अपने आप को बचाते हुए बाहर निकले। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। आग के बुझने पर 2 कंकाल भी बरामद किये गये हैं। इस घटना में बचे युवकों को मेकाज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जगदलपुर से दंतेवाड़ा की ओर जा रही बोलेरो और दंतेवाड़ा की ओर से आ रही कार में रात करीब 1 बजे के लगभग किलेपाल के पास अचानक से टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में पलक झपकते ही आग लग गई। कार के पीछे सीट में सवार युवक किसी तरह अपनी जान बचाते हुए कार से बाहर निकल गया, जबकि कार में ड्राइवर सीट में बैठा युवक व बगल की सीट में बैठा युवक निकल ही नही पाए।
विज्ञापन
इससे दोनों जिंदा ही जल गए। बोलेरो में सवार भी युवक किसी तरह बाहर निकल गए। युवकों ने इस मामले की जानकारी पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड दी। मृतकों की अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है। अस्पताल में भर्ती युवक से पूछताछ के बाद ही स्पस्ट हो सकेगा कि घटना कैसे हुई और मरने वाले युवक कौन थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।