{"_id":"689dd481091254900a0e9c44","slug":"9-month-old-girl-chewed-a-krait-snake-and-snake-died-2025-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजीबोगरीब मामला: मासूम ने खेल-खेल में चबाया जहरीला करैत सांप, नजारा देख मां के उड़े होश; जानें फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीबोगरीब मामला: मासूम ने खेल-खेल में चबाया जहरीला करैत सांप, नजारा देख मां के उड़े होश; जानें फिर क्या हुआ
Thu, 14 Aug 2025 05:51 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 14 Aug 2025 05:51 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक नौ माह की बच्ची ने जहरीले कैरेत सांप को चबा लिया। जिससे सांप की तो मौत हो गई। लेकिन वहीं बच्ची सुरक्षित है।
विज्ञापन
सांप ने बच्ची को काटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में मां की तबियत खराब होने के कारण और परिवार के लोग खेत में काम करने के लिए गए हुए थे। इस दौरान घर के अंदर खेल रही बच्ची ने दरवाजे के पीछे छुपे करैत सांप को पकड़ लिया और उसे खिलौना समझ कर काट लिया।
विज्ञापन
इस घटना में जहां सांप की मौत हो गई, वहीं बच्ची सुरक्षित रही, मां ने जब यह नजारा देखा तो परिजनों को सूचना दी। जहां 24 घंटे तक इलाज के बाद बच्ची को छुट्टी दी गई। बताया जा रहा है कि परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयेनार में रहने वाले पप्पू कश्यप की छोटी बेटी मानवी 9 माह 13 अगस्त को अपनी मां दीपिका के साथ घर में थी।
विज्ञापन
इसी दौरान दीपिका का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह घर में ही रह गई, जबकि परिवार के लोग खेती के लिए चले गए थे। मां ने मानवी को बाहर न जाये कहते हुए कमरे में ही खेलने के लिए छोड़ दिया।
विज्ञापन
बच्ची ने खेलने के दौरान अचानक दरवाजे के पीछे एक करैत सांप को देखा, जिसे खिलौना समझ कर बच्ची को पकड़ कर उसे बीच से काटना शुरू कर दिया। बच्ची ने सांप को इस कदर काटा की सांप की मौत हो गई। कुछ देर के बाद मां ने सांप को देखा और पास में बच्ची को देख परिजनों को सूचना दी। जहां परिजनों ने बच्ची को बेहतर उपचार के लिए मेकाज भेज दिया। जहां उपचार के बाद 14 अगस्त की दोपहर बच्ची को छुट्टी दे दी गई।