{"_id":"6582809b0bff4b48dd027a2d","slug":"6-naxalites-injured-in-encounter-between-naxalites-and-police-in-jagdalpur-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Naxal Attack: पुलिस को बड़ी कामयाबी, छह नक्सलियों के घायल होने की सूचना, गोलीबारी अभी भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Naxal Attack: पुलिस को बड़ी कामयाबी, छह नक्सलियों के घायल होने की सूचना, गोलीबारी अभी भी जारी
Wed, 20 Dec 2023 11:23 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:23 AM IST
सार
नक्सली अभियान के तहत आज सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस गोलीबारी में 6 नक्सली घायल हुए हैं। साथ ही पुलिस टीम पूरी तरह से सुरक्षित होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
Naxal Attack- CRPF Cobra force Commandos
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
जगदलपुर में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में दोनों ओर से चली गोलीबारी के बाद पुलिस नक्सलियों के ऊपर भरी पड़ी।
विज्ञापन
इस गोलीबारी में छह नक्सली घायल हुए हैं, जबकि पुलिस आगे की ओर बढ़ रही है। अपने साथियों को घायल होता देख साथ ही पुलिस पार्टी के आगे बढ़ते देख सभी नक्सली भाग निकले। वहीं पुलिस अभी भी मोर्चा सभाले हुए है। पुलिस टीम पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 20 दिसंबर को नक्सल अभियान में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, कोबरा 201 बीएन के जवान संयुक्त नक्सल ऑपरेशन पर थाना चिंतलनार अंतर्गत ग्राम नागाराम एवं कोत्तापल्ली के जंगलों में नागाराम एलओएस के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर रवाना हुए।
विज्ञापन
इस दौरान कोत्तापल्ली और नागाराम के जंगलों में पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पांच से छह नक्सली घायल होने की बात कही जा रही है। मौके पर एक बड़ा नक्सल डेरा, विस्फोटक पदार्थ, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री मिली। सभी जवान सुरक्षित हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है।