फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   12 Naxalites chose the path of mainstream left the red corridor nine had a bounty on their heads in Jagdalpur

जगदलपुर: 12 नक्सलियों ने चुनी मुख्य धारा की राह, छोड़ आए लाल गलियारा, नौ के ऊपर था इनाम

Wed, 09 Jul 2025 05:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 09 Jul 2025 05:36 PM IST
सार

दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार की सुबह 12 नक्सलियों ने लाल गलियारे को छोड़ समाज के मुख्यधारा में जुड़ गए।

विज्ञापन
12 Naxalites chose the path of mainstream left the red corridor nine had a bounty on their heads in Jagdalpur
12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार की सुबह 12 नक्सलियों ने लाल गलियारे को छोड़ समाज के मुख्यधारा में जुड़ गए, इन नक्सलियों में से 9 के ऊपर इनाम घोषित था, साथ ही इनके साथ ही अब तक 1 हजार से अधिक नक्सलियों ने खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर अब पुलिस के साथ बस्तर में शांति की अपील कर रहे है। बता दे कि 9 जुलाई की सुबह 9 ईनामी नक्सली सहित 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, आत्मसमपर्ण करने वाले नक्सलियों में एक दंपति भी शामिल है। 

विज्ञापन


जिला दन्तेवाड़ा में लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई है,  जून 2020 में शुरू हुए इस अभियान के अंतर्गत अब तक 1005 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, 18 जून 2025 तक जिला व सीमावर्ती जिलों सुकमा, बीजापुर एवं नारायणपुर में 993 नक्सलियों के द्वारा आत्मसमर्पण कर जीवन के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं, 9 जुलाई को 9 ईनामी नक्सली सहित 12 नक्सलियों ने समाज के मुख्यधारा में विश्वास दिखाते हुए समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए इच्छा जाहिर की जिसका स्वागत करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये, इसके साथ ही दंतेवाड़ा पुलिस की लोन वर्राटू अभियान ने 1000 आत्मसमर्पण का आंकड़ा पार कर लिया है, नक्सली संगठन का लगातार कमजोर होना, विचारधारा में गिरावट और आंतरिक संघर्ष, शासन की पुनर्वास, संगठन के भीतर शोषण, भेदभाव और हिंसा से मोहभंग,जंगलों में लगातार चल रहे सुरक्षा बलों के अभियानों और रणनीतिक घेराबंदी, परिवार से जुड़ाव और शांति की चाह ने सक्रिय नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा की ओर लौटने के लिए प्रेरित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed