फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur Crime: Took her home with promise of marriage, made video of misdemeanor girl

चार महीने के इश्क में ढाया सितम: शादी का वादा कर ले गया घर, लड़की से दुष्कर्म का बनाया वीडियो, फिर...

Sun, 05 May 2024 07:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/जगदलपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 05 May 2024 07:23 PM IST
सार

एक युवती को चार महीने युवक के साथ रिलेशनशिप में रहना भारी पड़ा। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को घर ले गया। शातिर ने शारीरिक संबंध का वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं उसने पीड़िता के परिजनों को यह वीडियो भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Jagdalpur Crime: Took her home with promise of marriage, made video of misdemeanor girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर मुख्यालय के भानपुरी थाना क्षेत्र के पखनाकोगेरा गांव में रहने वाला युवक ने अपने ही गांव की युवती को अपने प्रेम जाल में फसा लिया। इसके बाद उससे शादी करने की बात कहते हुए अपने घर ले गया। युवक ने उसके साथ बनाये शारीरिक संबंध का वीडियो बना लिया। इसकी भनक युवती को नहीं थी।

विज्ञापन


युवती के अपने घर जाने पर आरोपी युवक ने पीड़िता के भाई और उसके रिश्तेदारों को वीडियो भेज युवती को बदनाम करने लगा। इसके बाद युवती के परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 
दुष्कर्म कर युवक ने बनाया वीडियो 
मामले की जानकारी देते हुए भानपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि चार महीने पहले पखनाकोगेरा निवासी जागेश्वर यादव (22साल) का अपने ही गांव की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती को शादी करने की बात कहते हुए अपने घर ले गया और इस दौरान आरोपी जागेश्वर ने युवती को बिना जानकारी दिए दोनों के बीच बने शारीरिक संबंध का वीडियो बना लिया। इसके बाद से आरोपी युवक ने युवती से मारपीट करने लगा। जैसे-तैसे युवती अपने घर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
युवती को नहीं थी वीडियो का भनक, लगा मजाक 
इस दौरान युवक ने युवती को बुलाने के लिए उसे धमकाया, लेकिन युवती के नहीं मानने पर युवक ने वीडियो बनाने की बात भी बताई। यह बात युवती मजाक लगा। वहीं युवक को इस बात का डर था कि युवती दुबारा वापस नहीं आएगी। इसी बात को लेकर आरोपी युवक ने युवती के साथ बनाये गए शारीरिक संबंध का वीडियो युवती के भाई और उसके रिश्तेदारों को भेज दिया। 


पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार 
वीडियो को देखने के बाद परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जागेश्वर के खिलाफ धारा 294, 323, 276, 376(2)(N), 506, 67INF, 67(A)INF का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed