फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ITI Training Officer posts increased, now 920 posts will be recruited In chhattisgarh

CM भूपेश का बड़ा फैसला: बढ़ाए गए ITI ट्रेनिंग ऑफिसर के पोस्ट, अब 920 पदों पर होगी भर्ती, संशोधित विज्ञापन जारी

Sun, 14 May 2023 12:12 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 14 May 2023 12:12 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश भूपेश बघेल के निर्देशानुसार युवाओं के हित में आई.टी.आई के प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती के लिए विज्ञापित पदों की संख्या 366 से बढ़ाकर अब 920 कर दी गई है। अब प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
ITI Training Officer posts increased, now 920 posts will be recruited In chhattisgarh
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव आते ही लगातार भर्तियां खुल रही हैं। एक के बाद एक भर्ती के विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के CM भूपेश भूपेश बघेल ने युवाओं के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश में आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती के लिए पदों की संख्या 366 से बढ़ाकर 920 कर दी गई है। अब प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर भर्ती की जाएगी। संचालक रोजगार प्रशिक्षण ने इस संबंध में संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि जो अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। इन पदों पर भर्ती छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों की भर्ती की जाएगी। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से इन पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 मई से शुरू हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भर्ती के संबंध में उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। इसके बाद विभागों की ओर से भर्ती की प्रक्रिया तेजी से जारी है।
विज्ञापन


इन पद बढ़ाए गए
विभाग की ओर से प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती के लिए जारी संशोधित विज्ञापन में इलेक्ट्रिशियन के 51 पदों को बढ़ाकर 90, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 86 पदों को बढ़ाकर 242, कारपेंटर के 2 पदों को बढ़ाकर 9, टर्नर के 6 पदों को बढ़ाकर 10, फिटर के 48 पदों को बढ़ाकर 100 पद, मैकेनिक ट्रैक्टर के 2 पद को बढ़ाकर 3, मैकेनिक डीजल के 32 पद को बढ़ाकर 90, मैकेनिक मोटर व्हीकल के 5 पद को बढ़ाकर 7, वर्कशॉप कैल्युलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्रॉइंग के 72 पद को बढ़ाकर 234 पद, वायरमैन के 2 पद को बढ़ाकर 6, वेल्डर के 30 पद को बढ़ाकर 89, शीट मेटल वर्कर के 1 पद को बढ़ाकर 3, सिविंग टेक्रॉलाजी के 6 पद को बढ़ाकर 12, हॉस्पिटल हाउस कीपिंग के 2 पद को बढ़ाकर 4 किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह इंफारमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्रॉलाजी सिस्टम मेंटेनेंस के 1 पद, ड्राईवर कम मैकेनिक के 6 पद, ड्राफ्ट्समेन मैकेनिकल के 1 पद, मशीनिष्ट के 4, मशीनिष्ट ग्राइंडर के 1 पद, मेसन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर) के 1 पद, मैकेनिक रेफ्रिजेरेशन एंड एयर कंडीशनर के 2 पद, सेक्रेटेरियल प्रेक्टिस (अंग्रेजी) के 2 पद, एम्लायबिलिटी स्किल के 3 पद को यथावत रखा गया है। इन्हें मिलाकर अब कुल 920 पदों पर भर्ती की जाएगी।


यहां से देखें विस्तृत जानकारी
विज्ञापित पदों की आवश्यक अर्हताएं, शैक्षणिक अनुभव, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम एवं पदों का आरक्षण आदि का विस्तृत विवरण तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी http://vyapam.cgstate.gov.in पर विस्तृत विज्ञापन में देखे जा सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या और  ट्रेड एवं विषय में परिवर्तन किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed