फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   IPS Shashimohan took action against scrap dealers and seized Rs 21 lakh cash and scrap worth lakhs

कबाड़ियों का साम्राज्य ध्वस्त: किसी के पास 21 लाख कैश मिला, तो कहीं से लाखों का अवैध कबाड़ बरामद; पांच पकड़े गए

Fri, 22 Nov 2024 02:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 22 Nov 2024 02:41 PM IST
सार

कुनकुरी के गिनाबहार में कबाड़ी निजाबुल आलम के गोदाम से सरकारी सप्लाई वाले झूलों और रेलिंग के अवैध सामान मिले। यह सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का बड़ा मामला है।

विज्ञापन
IPS Shashimohan took action against scrap dealers and seized Rs 21 lakh cash and scrap worth lakhs
पकड़ गया अवैध कबाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। शुक्रवार सुबह चार बजे से शुरू हुए इस अभियान में जिले के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी कर लाखों रुपये का अवैध कबाड़ बरामद किया। कार्रवाई के दौरान पत्थलगांव, कांसाबेल और कुनकुरी में कई कबाड़ियों के गोदामों से भारी मात्रा में अवैध सामान और नगदी बरामद हुई है। पांच लोगों को थानों में हिरासत में रखा गया है।

विज्ञापन




पत्थलगांव में तीन कबाड़ियों पर छापा
पत्थलगांव के कबाड़ी बिट्टू, सुंदर और विक्की के गोदामों पर छापेमारी में बड़ी मात्रा में अवैध कबाड़ बरामद हुआ। इनमें लोहे और अन्य धातुओं के अवैध रूप से जमा किए गए सामान शामिल हैं। इसके साथ ही अवैध कबाड़ से भरे दो ट्रक भी बरामद किए जाने की खबर है।

विज्ञापन

कांसाबेल में कबाड़ी पूनम से 21 लाख रुपये कैश बरामद
कांसाबेल में कबाड़ी पूनम साहू के गोदाम में सैकड़ों पीतल और कांसे के थाल-लोटे बरामद किए गए। इसके अलावा, पूनम के कब्जे से 21 लाख रुपये नकद भी मिले, जिसके वैध दस्तावेज वह प्रस्तुत नहीं कर सकी। पुलिस ने इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को भेज दी है।

कुनकुरी में सरकारी संपत्ति का अवैध कबाड़ मिला
कुनकुरी के गिनाबहार में कबाड़ी निजाबुल आलम के गोदाम से सरकारी सप्लाई वाले झूलों और रेलिंग के अवैध सामान मिले। यह सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का बड़ा मामला है।

विज्ञापन

संगठित अपराधों पर सख्ती जारी
एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस की विशेष रणनीति से सफलता मिली। उन्होंने कहा कि जिले में संगठित अपराधों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। इससे पहले भी एसपी सिंह ने मवेशी और गांजा तस्करी के बड़े रैकेट को ध्वस्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed