फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Inter-state car-glass breaking gang busted in Raipur, six accused from Trichy arrested from Ranchi

Raipur News: रायपुर में अंतरराज्यीय कार-कांच तोड़ गिरोह का पर्दाफाश, त्रिची के छह आरोपी रांची से गिरफ्तार

Sat, 17 Jan 2026 07:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 17 Jan 2026 07:11 PM IST
सार

रायपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय कार चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु के त्रिची से जुड़े 6 आरोपियों को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह खड़ी कारों का शीशा तोड़कर बैग और कीमती सामान चोरी करने में सक्रिय था।

विज्ञापन
Inter-state car-glass breaking gang busted in Raipur, six accused from Trichy arrested from Ranchi
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय कार चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु के त्रिची से जुड़े 6 आरोपियों को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह खड़ी कारों का शीशा तोड़कर बैग और कीमती सामान चोरी करने में सक्रिय था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी देश के अलग-अलग राज्यों में घूम-घूमकर वारदातों को अंजाम देते थे। रायपुर के गंज और देवेंद्र नगर थाना क्षेत्रों में 12 जनवरी को कार का कांच तोड़कर चोरी की दो घटनाएं सामने आई थीं। शिकायत दर्ज होने के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस टीमों ने हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों की गतिविधियों को ट्रेस किया। जांच में पता चला कि आरोपी वारदात के बाद रेलवे स्टेशन और ट्रेनों के जरिए लगातार स्थान बदलते थे। इसी आधार पर पुलिस ने रायपुर, दुर्ग, डोंगरगढ़, संबलपुर, टाटा और रांची रेलवे स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाई। सूचना मिलने पर पुलिस की दो टीमें झारखंड भेजी गईं, जहां रांची के धुर्वाडैम इलाके से सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने रायपुर में हुई दोनों चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और दिल्ली में भी इसी तरह की चोरी की घटनाएं कर चुका है। गिरोह को ‘रामजी नगर गिरोह’ के नाम से भी जाना जाता है और इसके सदस्य तमिलनाडु के तिरुच्चिरापल्ली के निवासी हैं।


आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, एक टैब, 25 हजार रुपये नकद, दो सोने के सिक्के और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। चोरी के एक लैपटॉप को आरोपियों ने गरियाबंद में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने छह घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है और अन्य राज्यों से भी इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मंगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed