फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   injured female kabaddi player dies during chhattisgarhia olympic

Chhattisgarh Olympic: महिला कबड्डी खिलाड़ी की मौत, खेल के दौरान हो गई थी घायल; CM ने जताया दुख

Sat, 15 Oct 2022 05:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Oct 2022 05:15 PM IST
सार

Chhattisgarh Olympic: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की अव्यवस्थाओं को लेकर BJP पहले भी मामला उठा चुकी है। रायगढ़ में भी ऐसे ही एक कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई थी। हालांकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तब कहा था कि खेल-खेल में ऐसी दुर्घटनाएं हो जाती हैं। 

विज्ञापन
injured female kabaddi player dies during chhattisgarhia olympic
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान अब महिला कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई। कोंडगांव में हो रहे मैच के दौरान शुक्रवार को मैदान में घायल हो गई थी। उसे रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान शनिवार दोपहर को दम तोड़ दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला खिलाड़ी की मौत पर दुख जताते हुए चार लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। तीन दिन पहले भी एक कबड्डी खिलाड़ी की रायगढ़ में मौत हो गई थी। वह भी मैदान में घायल हुआ था। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Chhattisgarh Olympic: कबड्डी खिलाड़ी की मौत; CM बोले-खेल-खेल में हो जाती हैं दुर्घटनाएं, 4 लाख मुआवजे की घोषणा


(रायगढ़ में भी कबड्डी खिलाड़ी मैच के दौरान हुआ था घायल।)

रायपुर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था इलाज

इन दिनों छत्तीसगढ़ में स्थानीय और पंरपरागत खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं चल रही हैं। इसी के तहत माकड़ी विकासखंड में भी शुक्रवार को महिला कबड्डी का मैच था। इसमें ग्राम मांझीबोरंड निवासी शांति मंडावी पत्नी उमेश मंडावी भी हिस्सा लेने के लिए पहुंची थी। खेल के दौरान शांति बुरी तरह से चोटिल हो गई। इसके बाद उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख परिजन उसे इलाज के लिए रायपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की एंबुलेंस खराब, प्रबंधन बोला-खुद ले जाओ
कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान शांति मंडावी चोट लगने से बेहोश हो गई थी। उसके परिजन निजी वाहन से उसे कोडागांव के अस्पताल लेकर गए। जहां से उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि सरकारी एंबुलेंस 108 खराब है। आप अपनी व्यवस्था से लेकर जाएं। इसके बाद निजी व्यवस्था कर शांति के पति उमेश मंडावी और परिजन उसे लेकर रायपुर पहुंचे। जहां एक निजी अस्पताल में रात करीब 11 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने चार लाख मुआवजे की घोषणा की
बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान शनिवार को शांति ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी महिला के गृह ग्राम परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी महिला खिलाड़ी शांति मंडावी की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने परिवारजनों के लिए दुख व्यक्त करते हुए चार लाख रुपए आर्थिक सहायतादेने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवारजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। 

यह भी पढ़ें...छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज: CM भूपेश बने कबड्डी में रेफरी, लंगड़ी, भौंरा, कंचा भी खेला


(
ठंडा राम मालाकार-फाइल फोटो)

रायगढ़ में अस्पताल ले जाते हुए खिलाड़ी ने तोड़ा था दम

इससे पहले भी 11 अक्तूबर को रायगढ़ में घरघोड़ा क्षेत्र के भालूमार में ओलंपिक की कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी ठंडा राम मालाकार (35) घायल हो गया था। वह सिर के बल गिरा और गंभीर चोट आ गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन सड़क खराब होने के चलते करीब एंबुलेंस को साढ़े चार घंटे लग गए। इस दौरान ठंडा राम ने तमनार पाली घाट मार्ग पर रास्ते में दम तोड़ दिया। 

BJP ने खिलाड़ी की मौत पर जताया था विरोध
रायगढ़ में खिलाड़ी की मौत के बाद BJP नेता और पूर्व IAS ओपी चौधरी ने विरोध जताया था। उन्होंने बिना सुविधा के आयोजकों पर कार्रवाई करने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री से अपनी चार मांगे रखी थीं। इनमें कहा गया था कि वहां बिना मैट और स्वास्थ्य सुविधा के कबड्डी खिलाई जा रही थी। ऐसे में आयोजकों पर कार्रवाई हो। युवक के परिवार को 50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी दें। ओलंपिक खिलाड़ियों का बीमा कराया जाए और टूटी सड़क के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो। 

6 जनवरी तक चलेंगी प्रतियोगिताएं
यह प्रतियोगिता 6 अक्तूबर से शुरू हुई हैं और 6 जनवरी 2023 तक चलेंगी। इनमें गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद को शामिल किया गया है। ओलंपिक में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन 6 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक हुए हैं। अब जोन स्तर के 15 से 20, विकासखंड स्तर पर 27 अक्तूबर से 10 नवंबर, जिला स्तर पर 17 से 26 नवंबर, संभाग स्तर पर 5 दिसंबर से 14 दिसंबर और राज्य स्तर पर 28 दिसंबर से 6 जनवरी तक खेला जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed