{"_id":"6a40e23e59b08339dc0c6bee","slug":"indresh-kumar-said-in-ram-temple-donation-case-sit-has-complete-freedom-do-not-indulge-in-politics-until-in-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: राम मंदिर दान मामले में बोले इंद्रेश कुमार, 'SIT को पूरी आजादी, जांच पूरी होने तक न करें राजनीति'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: राम मंदिर दान मामले में बोले इंद्रेश कुमार, 'SIT को पूरी आजादी, जांच पूरी होने तक न करें राजनीति'
Sun, 28 Jun 2026 02:34 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:34 PM IST
सार
राम मंदिर दान में कथित हेराफेरी के आरोपों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और जांच एजेंसी को पूरी स्वतंत्रता दी गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राम मंदिर दान में कथित हेराफेरी के आरोपों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और जांच एजेंसी को पूरी स्वतंत्रता दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार, मंदिर ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद आवश्यक अंतरिम कदम उठा रहे हैं तथा देश को जांच प्रक्रिया पर भरोसा रखना चाहिए।
इंद्रेश कुमार ने कहा कि इस मामले में जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालने या इसे राजनीतिक रंग देने की आवश्यकता नहीं है। उनका कहना था कि जो लोग जांच पूरी होने से पहले इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं, वे स्वयं संदेह के घेरे में आ सकते हैं।
उन्होंने कहा कि न्याय प्रक्रिया पर विश्वास बनाए रखना जरूरी है। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की न्याय व्यवस्था का इतिहास इस बात का गवाह है कि गलती करने वालों को, चाहे वे कितने ही करीबी क्यों न हों, दंड मिला है।
विज्ञापन
आरएसएस नेता ने आरोप लगाया कि कुछ लोग माहौल खराब करने और अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करना चाहिए और जांच एजेंसियों को अपना काम निष्पक्ष तरीके से करने देना चाहिए।
इंद्रेश कुमार ने विश्वास जताया कि जांच निष्पक्ष होगी और अंततः सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित संस्थाओं की जवाबदेही और पारदर्शिता ही इस मामले में जनता का भरोसा बनाए रखने का आधार बनेगी।