Indian Railway: छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ट्रेन को रेलवे प्रशासन ने किया रद्द, देखें शेड्यूल
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ट्रेन को रेल प्रशासन ने एक बार कैंसिल किया है। साथ ही कई ट्रेनें देर से चलेगी। दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में आरसीसी स्लेब का लांचिंग के लिए ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है।
विस्तार
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ट्रेन को रेल प्रशासन ने एक बार कैंसिल किया है। साथ ही कई ट्रेनें देर से चलेगी। दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में आरसीसी स्लेब का लांचिंग के लिए ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है।
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत काँसबहाल-राजगंगपुर सेक्शन में स्थित समपार संख्या 221 में आरसीसी स्लेब का लांचिंग का काम ब्लॉक लेकर किया जाएगा। इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ यात्री य्त्रेनों को रद्द किया गया है।
ये ट्रेन रहेगी रद्द
- 12 जून को टाटानगर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
देरी से रवाना होने वाली ट्रेनें
- 11 जून को एलटीटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस सात घंटे देरी से रवाना होगी।
- 11 जून को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18478 एक्सप्रेस तीन घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी।
- 11 जून 2024 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस चार घंटे देरी से रवाना होगी।
- 12 जून 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस सात घंटे देरी से रवाना होगी।
गंतव्य से पहले समाप्त और प्रारम्भ होने वाली ट्रेनें
- 11 जून को आरा से रवाना होने वाली 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन में समाप्त होगी और 12 जून को 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस के रूप में राउरकेला स्टेशन से प्रारम्भ होगी।
- 12 जून को 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस, दुर्ग~राउरकेला-दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।