{"_id":"63182b0e97930f660157b294","slug":"income-tax-raid-in-chhattisgarh-raid-at-the-locations-of-liquor-steel-traders-in-raipur-and-raigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Income Tax Raid: रायपुर और रायगढ़ में शराब-स्टील कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, एक साथ कई जगहों पर छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Income Tax Raid: रायपुर और रायगढ़ में शराब-स्टील कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, एक साथ कई जगहों पर छापे
Wed, 07 Sep 2022 11:00 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:00 AM IST
सार
रायपुर और राजगढ़ में बुधवार सुबह शराब और स्टील कारोबारियों के घर और ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने दबिश दी। एक साथ कई जगहों पर छापे मारे जाने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
कटोरा तालाब स्थित कारोबारी के घर पर इनकम टैक्स की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर और राजगढ़ में बुधवार सुबह इनकम टैक्स की एक टीम ने एक साथ कई जगहों पर छापे मारे। जानकारी के अनुसार छापे स्टील और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर मारे गए हैं। ऐश्वर्या किंगडम स्थित कारोबारी आरके गुप्ता के घर और अन्य ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है।
बताया जा रहा है कि रायपुर के 50 से ज्यादा अफसर इस टीम का हिस्सा हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रायपुर में शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया के घर और ठिकाने पर टीम पहुंची है। शराब कारोबारी के यहां दो साल पहले भी छापा मारा गया था। सूत्रों के अनुसार दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामलों में शराब कारोबारी पर कार्रवाई की गई है।
ऐश्वर्या किंगडम में आरके गुप्ता और उरला के लविस्ता में स्टील एंड पावर फैक्टी कारोबारी रामदास अग्रवाल व उनके पुत्र सुनील और अनिल के ठिकानो पर भी इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। तो वहीं, रायगढ़ में नटवर रतेरिया व सीए अनिल अग्रवाल और खरसिया में कारोबारी मुकेश अग्रवाल के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
बता दें आज देशभर में करीब 50 से ज्यादा जगहों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है। छत्तीसगढ़ के अलावा दिल्ली से लेकर उत्तराखंड और राजस्थान जैसे राज्यों में भी आईटी की टीमें पहुंचीं हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली के कई कारोबारी टैक्स चोरी के मामले में इनकम टैक्स के रडार पर हैं। छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी के तार भी दिल्ली से जुड़ने की बात कही जा रही है।