{"_id":"5deaffe08ebc3e1bbb6cf5a3","slug":"in-chhattisgarh-rape-case-police-arrested-two-accused-and-other-two-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में नृत्यांगना से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में नृत्यांगना से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
Sat, 07 Dec 2019 06:56 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 07 Dec 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मुंबई की एक नृत्यांगना के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इसी मामले में अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के कुम्हारी क्षेत्र के अंतर्गत अहिवारा मार्ग पर चार दिसंबर को 27 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कमलेश और राज को गिरफ्तार किया है। वहीं इस घटना का आरोपी कबीर और आरोपियों को सहयोग करने वाला सोनू कुमार अभी फरार हैं।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार भिलाई में एक शादी समारोह में नृत्य प्रस्तुत करने के लिए युवती आई हुई थी। वह सोनू कुमार के बुलावे पर 28 नवंबर को मुंबई से यहां पहुंची थी। तीन दिसंबर को समारोह खत्म होने के बाद युवती को चार दिसंबर को वापस मुंबई लौटना था।
विज्ञापन
युवती ने थाने में दी अपनी शिकायत में बताया है कि चार दिसम्बर को युवती को रायपुर पहुंचाने के लिए तीनों आरोपी एक कार में सवार होकर युवती के पास आए थे। इसके बाद उसे अपने साथ अहिवारा मार्ग पर ले गए, जहां उन्होंने युवती से दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों उसे रायपुर में छोड़कर फरार हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद युवती किसी तरह रात में भिलाई स्थित सुपेला थाना पहुंची और उसने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर फरार दोनों आरोपियों को तलाशा जा रहा है।