फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   In Chhattisgarh Infamous as Den of Naxals Abujhmad witnessing influx of tourists

छत्तीसगढ़: नक्सलियों के गढ़ के तौर पर बदनाम अबूझमाड़, पर्यटकों से हो रहा गुलजार

Mon, 25 Nov 2019 02:18 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Mon, 25 Nov 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
In Chhattisgarh Infamous as Den of Naxals Abujhmad witnessing influx of tourists
प्रतीकात्मक तस्वीर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से जुड़ी हिंसक घटनाओं में कमी आ रही है। इस नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पर्यटन में इजाफा हुआ है। यही वजह है कि नक्सलियों के गढ़ के तौर पर विशेष रूप से बदनाम रहे अबूझमाड़ में पर्यटकों की आमद भी बढ़ी है। 

विज्ञापन


नक्सलियों से प्रभावित इस क्षेत्र में काफी सुंदर झरने हैं और अब पहली बार पर्यटकों की आवाजाही में वृद्धि देखी जा रही है। आने-जाने वाले वाहनों की संख्या पर नजर रखने वाली सीआरपीएफ के आंकड़ों के अनुसार, यहां पर्यटकों की यात्राओं में भारी उछाल देखने को मिला है।
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, यहां इंद्रावती पुल पर बाइकों की आवाजाही की औसत संख्या में साल 2018 के मुकाबले 77 फीसदी (जून 2018 और जून 2019 की तुलना में) की वृद्धि हुई है। वहीं यदि साल 2017 की बात करें तो इसमें करीब 133 फीसदी (जून 2017 और जून 2019 की तुलना में) की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मामले में कारों की बात करें तो इंद्रावती पुल और सतधार जलप्रपात पर जाने वाली कारों की औसत संख्या में साल 2018 के मुकाबले 87 फीसदी और साल 2017 के मुकाबले 221 फीसदी की वृद्धि हुई है। सीआरपीएफ के आंकड़ों के अनुसार, मंगनार/मालेवाही/हराकोदेर से बारसूर तक यात्रियों को लाने के लिए जीप/पिकअप की औसत संख्या में 36 प्रतिशत की उछाल देखी गई है।

सीआरपीएफ की 195 बटालियन ने इस संबंध में एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें पर्यटकों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अबुझमाड़ क्षेत्र में झरना देखने के लिए आने में पहले डर रहता था, लेकिन अब हालात सामान्य हो रहे हैं। केंद्रीय अर्धसैनिक बल ने इंद्रावती पुल और सतधार झरने पर जाने वाले पर्यटकों में से कुछ लोगों का नाम सहित डेटा भी एकत्र किया है।


सीआरपीएफ का कहना है कि क्षेत्र में उसकी तैनाती के बाद से इंद्रावती पुल, नदी तल और सतधार जलप्रपात पर आने वाले पर्यटकों की औसत संख्या में साल 2018 में 94 फीसदी जबकि साल 2017 की तुलना में 233 फीसदी की वृद्धि हुई है। बता दें कि अबूझमाड़ क्षेत्र में कई स्थानों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने की सरकार की योजना के कारण यहां बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed