{"_id":"58de432d4f1c1b650863e96d","slug":"illegal-trading-at-secl-coal-mines-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के सरकारी खदानों में अवैध वसूली का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के सरकारी खदानों में अवैध वसूली का धंधा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Fri, 31 Mar 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एसईसीएल खदानों में कोयला माफिया का काला कारोबार चल रहा है। कारोबार करोड़ो का है। रायगढ़ में एसईसीएल की 4 कोयला खदान है। ये चारो सरकारी खदान हैं। इन सरकारी खदानों में कोयला माफिया की चलती है। वो कोल माइंस में ट्रक से माल को भरने और खाली करने के लिए अपने मर्जी से पैसा वसूलते हैं।
विज्ञापन
कोल माइंस में हर रोज लगभग 500 गाड़ियां गुजरती है और हर गाड़ी से 20-20 रुपया वसूला जाता है। हर खदानों में अवैध वसूली का कारोबार खूब धड़ल्ले से चल रहा है। इससे पहले सीबीआई ने बारौद कोयला खदानों में छापामारी कर 50 करोड़ का घोटाला पकड़ा था जिसमें ट्रांसपोर्टर समेत खदान के मैनेजर भी फंसे थे। वहीं, आशंका जताया जा रहा है कि एसईसीएल के कर्मचारी ही कोल तस्करों को पाल रहा है।
विज्ञापन