फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Illegal pathology lab operator and fake female doctor arrested in janjgir-champa

Janjgir-Champa: न लाइसेंस, न डिग्री, फिर भी चल रही थी लैब, संचालक गिरफ्तार; झोलाछाप महिला डॉक्टर भी पकड़ी गई

Sat, 04 Mar 2023 08:36 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 04 Mar 2023 08:36 PM IST
सार

संचालक विजय कश्यप ने नोटिस का जवाब नहीं दिया और ना ही जांच के संबध में किसी प्रकार की लाइसेंस संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए। इसके बाद विभाग ने नवागढ़ थाने में मामला दर्ज करा दिया। थाना प्रभारी ने बताया की आरोपी विजय कश्यप लैब का संचालन कर मरीजों से जांच के नाम पर 2022 से वसूली कर रहा था। 

विज्ञापन
Illegal pathology lab operator and fake female doctor arrested in janjgir-champa
अवैध रूप से पैथोलॉजी लैब संचालित कर रहा संचालक गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित एक पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया है। इस मामले में लैब के आरोपी संचालक भी गिरफ्तार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी बिना डिग्री और लाइसेंस के लैब का संचालन कर रहे थे। वहीं एक झोलाछाप महिला डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नर्सिंग होम एक्ट और धोखाधड़ी में मामला दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


नौ फरवरी से चल रही कार्रवाई
नवागढ़ बीएमओ डॉक्टर नरेश साहू ने बताया की नौ फरवरी से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के निर्देशन में ब्लॉक में अवैध रूप से संचालित हो रही लैब और झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत दिनाक 10 फरवरी को को सेमरा के अटल चौक पर संचालित छत्तीसगढ़ पैथलैब पर छापा मारा गया। जांच के दौरान पता चला कि लैब निर्धारित शैक्षिक योग्यता और नर्सिंग होम एक्ट के पंजीयन बिना ही संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन


एक साल से चल रही थी फर्जी लैब
इस आधार पर पैथोलाजी लैब को सील किया गया था और नोटिस देकर दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। संचालक विजय कश्यप ने नोटिस का जवाब नहीं दिया और ना ही जांच के संबध में किसी प्रकार की लाइसेंस संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए। इसके बाद विभाग ने नवागढ़ थाने में मामला दर्ज करा दिया। थाना प्रभारी ने बताया की आरोपी विजय कश्यप लैब का संचालन कर मरीजों से जांच के नाम पर 2022 से वसूली कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




क्लीनिक खोल उपचार कर रही थी महिला
वहीं अकलतरा में बिना डिग्री के क्लीनिक संचालित कर रही एक झोलाछाप महिला डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि वार्ड 11 अकलतरा निवासी पार्वती श्रीवास अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर रही थी। मेडिकल टीम ने छापा मारा तो पार्वती श्रीवास का बिना वैध डिग्री के चिकित्सा का व्यवसाय करना पाया गया। इस पर क्लीनिक के दो कमरों को सील किया गया। वहीं उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया। जिस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed